फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   train

दबतोरी में मालगाड़ी से कटे तीन गोवंशीय पशु

Sat, 16 Jan 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
train
दबतोरी (बदायूं)। गुरुवार रात दबतोरी-आसफपुर के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। इससे दो मालगाड़ी करीब आधा घंटा तक खड़ी रहीं। कड़ी मशक्कत के बाद पशुओं के अवशेष हटवाए गए। तब कहीं दोनों मालगाड़ियों को निकाला गया।
विज्ञापन

ये हादसा गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। स्टेशन मास्टर दीपक नंदन के मुताबिक उस समय बरेली से चंदौसी की ओर एक मालगाड़ी जा रही थी। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दबतोरी और आसफपुर के बीच ट्रैक नंबर पर दो पहले से मौजूद तीन गोवंशीय पशु मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह मालगाड़ी निकल गई। तब हादसे की सूचना मिली। जिससे वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद उसके पीछे से एक और मालगाड़ी आई। उसे कुछ दूर ही रोक दिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक से गोवंशीय पशुओं के अवशेष हटाये गए। उसी दौरान एक और मालगाड़ी को आधा घंटा तक इंतजार करना पड़ा। गोवंशीय पशुओं को रेलवे ट्रैक से हटवा दिया गया है। उन्हें साइड किनारे करवा दिया गया। दोनों मालगाड़ी पास करा दी गईं हैं। बताते हैं कि हादसे के बाद तीनों गोवंशीय पशुओं के अवशेष शुक्रवार शाम तक रेलवे लाइन किनारे पड़े रहे लेकिन तब तक उन्हें दफन नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

दबतोरी-आसफपुर के बीच मालगाड़ी से गोवंशीय पशुओं की मौत हुई है। इस बारे में हमें कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर इस संबंध में सूचना आती, तो हम जरूर मौके पर जाकर गोवंशीय पशुओं को दफन कराते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय सिंह राणा, इंस्पेक्टर जीआरपी बरेली
गोवंशीय पशुओं के मालगाड़ी से कटने के मामले में रेलवे स्टेशन प्रशासन की ओर से हमें कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर सूचना आती, तो हम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते। फिर भी मामले को दिखवाएंगे।
सत्यनारायण सिंह, इंस्पेक्टर आरपीएफ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed