फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Train Accident

मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रैक्टर, पलटने से बची

Fri, 15 May 2020 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Train Accident
बदायूं/दबतोरी। चंदौसी-बरेली रेलवे लाइन पर शुक्रवार शाम बड़ा हादसा होने से टल गया। दबतोरी और आसफपुर के बीच मालगाड़ी से टकराकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली के परखचे उड़ गए। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मालगाड़ी आती देखकर पहले ही कूदकर भाग गया। हादसे में मालगाड़ी भी पलटने से बची। सूचना पर आरपीएफ और रेल अधिकारी पहुंच गए। ट्रैक्टर किसी ईंट भट्ठे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे का है। उस वक्त चंदौसी की ओर से एक मालगाड़ी बरेली जा रही थी। बताते हैं कि उस समय दबतोरी और आसफपुर रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम बाबेपुर के पास एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर रेलवे लाइनपार करने की कोशिश कर रहा था। वहां पर कोई रेलवे क्रॉसिंग नहीं है, रेलवे लाइन जमीन के बराबर में है। लाइन के आसपास कुछ पत्थर पड़े थे। ट्रैक्टर रेलवे लाइन के बीच में पहुंच गया लेकिन ट्रैक पर जाकर अटक गया। चालक ने उसे निकालने की काफी कोशिश की लेकिन ट्रैक्टर नहीं निकला। इसी बीच चंदौसी की ओर से मालगाड़ी आ गई। यह देखकर चालक के होश उड़ गए। वह ट्रैक्टर को रेलवे लाइन पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद मालगाड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। उसका मलवा रेलवे ट्रैक पर बिखर गया। इस दौरान मालगाड़ी को तेज झटका लगा। वह पलटने से बाल-बाल बच गई। लोको पायलट की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक डीपी सिंह मौके पर पहुुंच गए। उन्होंने तुरंत आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों को अवगत कराया। जिससे सहायक रेल मंडल इंजीनियर सुखवीर सिंह चंदौसी और आरपीएफ इंस्पेक्टर नारायन सिंह चंदौसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपनी मौजूदगी में रेलवे ट्रैक साफ कराया। उसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन

इधर, मामले की छानबीन में पता चला है कि ट्रैक्टर-ट्राली किसी ईंट भट्ठे का है। उसमें ईंटों का बुरादा पड़ा मिला है। इससे माना जा रहा है कि ट्रैक्टर कहीं से ईंटें उतारकर लौट रहा होगा। फिलहाल आरपीएफ ने ट्रैक्टर-ट्राली अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा करीब साढ़े चार बजे हुआ। पौने पांच बजे हमें पता चला तो हमने तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जहां पर ये हादसा हुआ है, वहां पर कोई रेलवे क्रासिंग नहीं है। फिर भी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली निकाल रहा था। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली को आरपीएफ ने अपने कब्जे में ले लिया है। - डीपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक, दबतोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed