फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tragic death of a student going to Baba's funeral

बाबा की अंत्येष्टि में जा रहे छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Wed, 19 Jul 2017 10:42 PM IST
बिल्सी।
बिल्सी। Updated Wed, 19 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Tragic death of a student going to Baba's funeral
बाबा की अंत्येष्टि में जा रहे छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत - फोटो : बाबा की अंत्येष्टि में जा रहे छात्र की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
बाबा की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे एक छात्र की हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर मौत हो गई। हाइसे के बाद बिजनौर-बदायूं हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। दो दिन में एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम है। गांव के लोग भी गमगीन हैं। हादसे में मरने वाला छात्र कक्षा नौ में पढ़ता था। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेहटाजबी निवासी रामवीर शाक्य के ताऊ गणेश शाक्य की मंगलवार रात मौत हो गई थी। बुधवार को परिवार के लोग और नाते-रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली से गणेश का अंतिम संस्कार करने कछला गंगा घाट जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर सोनी धर्मकांटा के पास पहुंची थी कि तभी रामवीर के पास गांव से फोन आया कि कुछ लोग रह गए हैं। वे सभी दूसरे ट्रैक्टर-ट्राली से आ रहे हैं। इस पर रामवीर ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में रुकवा ली। इसके बाद रामवीर, उसका 14 साल का बेटा संजीव और साला धर्मवीर ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतर कर रोड किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान बेहटाजबी की ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टॉली आई। इससे गांव के लोग मक्का बेचने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रामवीर के पुत्र संजीव को रौंद दिया। हादसे में संजीव की मौके पर मौत हो गई। रामवीर भी मामूली रूप से घायल हो गया। मृतक संजीव कक्षा नौ का छात्र था। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। करीब दो घंटे के बाद यातायात सामान्य हो सका। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। एक ही परिवार में दो दिन में दो मौतों से कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर बिल्सी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में ले लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल
बदायूं। अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। चंदौसी रोड पर गांव सिलहरी के पास बुधवार दोपहर टेंपो पलटने से इसमें सवार आकाश, ठकुरी, राजाराम, राम गुलाम घायल हो गए। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, बिल्सी थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसमें यादराम और अमित घायल हो गए। यादराम को बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed