फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   traffic jam on Moradabad-Farrukhabad highway due to dumpers parked on road

Budaun News: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दूसरे दिन भी लगा जाम, तीन किलामीटर तक वाहनों की कतार

Sun, 30 Jun 2024 12:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jun 2024 12:58 PM IST
सार

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बनकोटा के पास दूसरे दिन भी सुबह से जाम के हालात रहे। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी डालने के कार्य में लगे डंपर चालकों ने बारिश के चलते अपने वाहन हाईवे पर खड़े कर दिए हैं, जिससे यहां जाम लग रहा है। 

विज्ञापन
traffic jam on Moradabad-Farrukhabad highway due to dumpers parked on road
हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में बनकोटा के पास बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी कार्य कर रहे डंपर चालकों ने बरसात के चलते हाईवे पर डंपर खड़े कर दिए। शनिवार को तीन घंटे जाम रहने के बाद भी रविवार को किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। करीब दो किलोमीटर हाईवे पर एक साइड डंपर खड़े होने से एक ही तरफ से वाहनों का आना जाना है। सुबह करीब आठ बजे से हाईवे पर फिर जाम लगने लगा। 

विज्ञापन


तीन किलोमीटर लंबे जाम में रोजवेज बसें फंस गईं। छोटे-बड़े वाहनों के पहिए भी थम गए। जाम में फंसे राजू ने बताया कि उनके रिश्तेदार की मौत हो गई है। परिवार के साथ अलापुर जाने को बिसौली से बस में बैठे थे। लेकिन यहां जाम में फंस गए। दो घंटे देर हो गई।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सैदपुर निवासी इशरत खां ने बताया कि वह जरूरी काम से बदायूं जाने को बस में बैठे लेकिन बनकोटा के पास जाम में बस फंस गई। दो घंटे बस में बैठना पड़ा। उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया। बस में सवार आनन्द सक्सेना निवासी बिसौली ने बताया कि जरूरी काम से बदायूं जा रहे हैं। अब जाम में फंस गए। हाईवे पर इस तरह डंपर खड़े करना गलत है। चालकों पर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। 

बिसौली एसडीएम की गाड़ी फंसी 
एसडीएम बिसौली कल्पना जायसवाल हर रोज बदायूं से बिसौली अपनी कर से आती-जाती हैं। जाम में उनकी गाड़ी भी फंस रही हैं, लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। रविवार को दूसरे दिन भी बनकोटा के पास जाम लगा रहा। यात्री परेशान रहे एंबुलेंस चालक मरीज को ले जा रहा था, जो जाम में फंस गया। ऑक्सीजन देकर मरीज को दो घंटे तक इलाज दिया, तब कहीं जाकर जिला अस्पताल पहुंचाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed