{"_id":"5947d6544f1c1b0c298b4a41","slug":"traffic-collapses-people-trapped-in-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जाम में फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जाम में फंसे रहे लोग
बदायूं।
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था दुरुस्त करते सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच रोड पर बेतरतीब खड़े वाहन बने प्रमुख कारण
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बीच चौराहे पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के चलते शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस भी जाम से निजात दिलाने के लिए कोशिश करती है फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता। भीषण गर्मी में जाम के चलते आमजन को इसका खामियाना भुगतना पड़ रहा है।
सोमवार को सुबह से ही शहर में जाम की स्थिति बन गई। बरेली रोड से प्रवेश करते ही जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर एक बजे के लगभग पुलिस लाइंस चौराहा पर वाहनों की कई किलोमीटर तक कतार लग गई। ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी बीच सड़कों पर वाहनों को खदेड़ते दिखे। आलम यह था कि करीब एक घंटे तक लोग गर्मी में तपते रहे, बस सवार यात्री भी परेशान रहे। गली मोहल्ले से निकलने वाले लोग जाम के चलते काफी देर तक फंसे रहे। वे अपने वाहनों को नहीं निकाल सके। करीब तीन बजे पुलिस जाम से मुक्ति दिला सकी। शहर के पुलिस लाइंस चौराहा, इंद्रा चौक, दातागंज तिराहा आदि चौराहों पर खड़े होने वाली निजी वाहन इसका प्रमुख कारण रहे। यहां बता दें कि इन वाहनों पर न तो परिवहन विभाग शिकंजा कसता है, न ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी। जबकि सुबह से शाम तक न जाने कितने चौकी और थानों के आगे से इन वाहनों की एंट्री होती है। सोमवार को जाम लगने का कारण भी यही वाहन थे। पुलिस लाइंस चौराहा पर बीच रोड पर वाहन खड़ा कर चालक सवारी भरता रहा। चंद कदम की दूरी पर खड़े सिपाही इसे अनदेखा करते रहे। जब जाम की स्थिति बनी तो चालक को भगा दिया और पुलिस वाहनों की निकालने में लग गई।