फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic

%वन-वे% तो कर डाला...पर जहां मर्जी आए घुस जाओ, कोई नहीं रोकने वाला

Thu, 11 Jul 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
Traffic
बदायूं। पुलिस ने लावेला चौक के जाम से निपटने को भले ही सड़क को ‘वन-वे’ कर दिया है लेकिन अभी भी स्थिति मनमर्जी वाली चल रही है। जिसको जिधर देेखो वह वहां से घुसा चला आ रहा है। आने के रास्ते से लोग जा रहे है और जाने वाले से आ रहे हैं। बुधवार को भी यही स्थिति देखने को मिली, जिसके चलते लावेला चौक से लेकर लोटनपुरा तिराहा, नगर पालिका गेट पर कई बार जाम लगा और लोग परेशान हुए। जनता की जल्दी के अलावा प्वाइंटों पर तैनात किए गए होमगार्ड भी इस वन-वे व्यवस्था को फेल करने की वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन

‘वन वे’ के मुताबिक लावेला चौक की एक साइड जाने के लिए और एक साइड वाहन आने के लिए निर्धारित की गई है। इसके लिए सड़क के बीच में बैरियर लगाए गए हैं, जिससे कोई वाहन बीच से इधर-उधर जाने का प्रयास न कर सके। साइड चलती रहेगी तो जाम लगने के चांस कम होंगे लेकिन यहां ऐसा नहीं है। यातायात व्यवस्था के अनुसार लावेला चौक, लोटनपुरा तिराहा और नगर पालिका गेट पर कुछ होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इनकी ड्यूटी है कि जो मार्ग वाहन आने के लिए निर्धारित है। उधर से वाहन नहीं जाने दें और जो मार्ग जाने के लिए निर्धारित किया है। उस पर वाहन नहीं आ सकें लेकिन लावेला चौक पर तैनात होमगार्ड न तो वाहन एसबीआई की ओर जाने से रोक रहे हैं और न ही ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हैं। इससे दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। लगता है कि जैसे होमगार्डों को ‘वन वे’ के बारे में कोई जानकारी ही नहीं दी गई है। वह सिर्फ तिराहे, चौराहे पर खड़े कर दिए गए हों।
विज्ञापन

स्कूल वाहन खराब कर रहे एकल मार्ग व्यवस्था
-लावेला चौक से रोजाना स्कूल वाहन गुजरते हैं। यह वाहन जाने वाले मार्ग से नहीं जाते, बल्कि आने वाले मार्ग से जाते हैं। इससे चौराहे पर जाम लगना लाजमी है। इन स्कूल वाहनों में वैन से लेकर बस भी शामिल हैं। अगर एक स्कूल बस चौराहे से गुजर जाए तो करीब आधा घंटा के लिए जाम लगना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से टूट गया फाउंडेशन
- नगर पालिका ने तिराहे के सौंदर्यीकरण के लिए कुछ दिन पहले फाउंडेशन तैयार कराया था। इससे पहले यहां कुछ निर्माण हो पाता उससे पहले ही आड़े तिरछे होकर निकलने वाले वाहनों ने इसका फाउंडेशन तोड़ दिया।

वन-वे व्यवस्था को लागू करके देखा गया है। अभी पब्लिक को समझने में समय लगेगा। इससे चौराहे पर जाम लग रहा है। कुछ लोग बैंक आते हैं। वह पीछे न जाकर आगे से निकलने की कोशिश करते हैं।
राममिलन पासवान, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed