{"_id":"6ac6a1cce8ec65feb5000776","slug":"traders-protest-against-mdr-charges-on-upi-transactions-badaun-news-c-123-1-bdn1037-174875-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
डीएम कार्यालय में यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : shiv tripathi
बदायूं। यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क लगाने के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में एसडीएम न्यायिक कुमार चंद्रा को दिया।
15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक के मर्चेंट यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर चार्ज लगाने के आदेश का विरोध करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी पर पहले ही कई तरह के कर हैं। एमडीआर लगने से व्यापार की गति कम होगी, बाजार में मंदी आएगी और नकद लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। इससे लूटपाट जैसी घटनाएं भी बढ़ेंगी।
प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए यूपीआई अपनाया है, अब शुल्क लगाना उनके साथ धोखा होगा। जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी और उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा ने कहा कि इससे अर्थव्यवस्था फिर से नकदी की ओर लौट जाएगी। नगर महामंत्री संजय रस्तोगी ने डिजिटल लेनदेन को मुफ्त रखने की मांग की। शिष्टमंडल में दीपक वर्मा, विनय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, कुलदीप वैश्य, सुरेंद्र नानक, सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।