फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   today the election of second phase will be held

279 प्रधान, 2883 सदस्य प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Mon, 30 Nov 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Mon, 30 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
today the election of second phase will be held
दूसरे चरण का मतदान, कड़ी सुरक्षा में मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, पुलिस निगरानी तेज
विज्ञापन


चुनाव प्रेक्षक डॉ. आशाीष कुमार गोयल, जिलाधिकारी शंभू नाथ और एसएसपी सौमित्र यादव ने सोमवार को मंडी समिति उझानी, गढ़ी बाबा मुन्ना लाल मैमोरियल इंटर कालेज कादरचौक, मंडी समिति बदायूं  का भ्रमण कर पोलिंग पार्टी रवानगी की स्थिति का जायजा लिया। ब्लाक उझानी की पोलिंग पार्टी रवानगी के लिए मंडी समिति उझानी में सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, ब्लाक जगत एवं सालारपुर की पोलिंग पार्टियां रवानगी के लिए मंडी समिति बदायूं में एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव तथा ब्लाक कादरचौक की पार्टियों की रवानगी को कादरचौक में एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव, एसडीएम दातागंज ओपी तिवारी ने पूरे समय मौजूद रहकर मतदान कार्मिकों की रवानगी कराई।

ड्यूटी के प्रति लापरवाह होंगे दंडित
बदायूं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टी रवानगी के दिन चुनाव ड्यूटी करने में आनाकानी करने वाले मतदान कार्मिकों के विरूद्ध निलंबन, विभागीय कार्रवाई के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


279 प्रधान, 3525 सदस्य पदों पर होगा मतदान
बदायूं। द्वितीय चरण के मतदान के लिए ब्लाक उझानी, कादरचौक, जगत और सालारपुर में 279 प्रधान पदों के सापेक्ष कुल 2788 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था जिसमें सात नामांकन पत्र निरस्त होने के साथ ही 492 प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद 2289 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सदस्य ग्राम पंचायत के 3525 पदों के सापेक्ष 5115 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जिसमें 125 पर्चे खारिज होने के साथ ही 42 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के बाद चारों ब्लाकों में 4948 वैध प्रत्याशियों में 1965 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 2883 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रत्याशी एक नजर में
ब्लाक जगत
ग्राम प्रधान के 635
सदस्य के 2107
ब्लाक कादरचैक
ग्राम प्रधान के 509
सदस्य के 876
ब्लाक उझानी
ग्राम प्रधान के 579
सदस्य के 1063
ब्लाक सालारपुर
ग्राम प्रधान के 566
सदस्य के 902 प्रत्याशी


निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्यों का ब्योरा
जगत में 545
कादरचौक में 390
उझानी में 521 सालारपुर में 509
सभी ब्लाकों में कुल 1965


रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बदायूं। दूसरे चरण में इंडो तिब्बत सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस बल के साथ ही अन्य जिलों का पुलिस बल भी लगाया गया है। मतदान स्थल के सौ मीटर परिधि में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन, तरल पदार्थ ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। चुनाव प्रत्याशी दो सौ मीटर दायरे के बाहर ही अपना चुनाव बिस्तर लगाएंगे।


दूसरे चरण मे मतदान केंद्रों की स्थिति
मतदान केंद्र- 414  
मतदेय स्थल- 733
सामान्य श्रेणी-189
संवेदनशील- 106
अति संवेदनशील- 86
प्लस अति संवेदनशील- 33
मतदान क्षेत्र
चारों ब्लाक
आठ जोन
57 सेक्टर

मतदाताओं की स्थिति
ब्लाक उझानी में 1,38,343
ब्लाक जगत में 1,32,283
ब्लाक कादरचौक में 1,21,559
ब्लाक सालारपुर में 1,24,631

100 कार्मिकों पर एफआईआर दर्ज

बदायूं। द्वितीय चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवानगी के समय उपस्थित न होने वाले 100 मतदान कार्मिकों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई। सीडीओ/प्रभारी कार्मिक प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया है कि ब्लाक कादरचौक में 35, सालारपुर 15, उझानी 28 और जगत ब्लाक में 22 कुल सौ मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।



मतदान क्षेत्र में रहेगा आज अवकाश

बदायूं। ब्लाक जगत, सालारपुर, उझानी और कादरचौक ब्लाक में एक दिसंबर को होने वाले मतदान के कारण मतदान क्षेत्रों में अवकाश घोषित किए जाने के साथ ही दुकानें और वाणिज्य अधिष्ठान भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed