{"_id":"d1792386368abfc7ae548f561bed409a","slug":"to-prevent-the-sale-of-adulterated-goods-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी सामान की बिक्री रोकने को करें छापामारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी सामान की बिक्री रोकने को करें छापामारी
बदायूं
Updated Thu, 05 Nov 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए छापामार अभियान चलाकर नमूने लिए जाएंगे। प्रभारी जिलाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को हिदायत दी है कि प्रतिदिन छापामार कार्रवाई करके नमूने भरें।
कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा मीटिंग में प्रभारी जिलाधिकारी और एडीएम राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि पर्व पर मिलावट खोरी का धंधा जोर पकड़ता है, इसलिए पूरी टीम के साथ प्रतिदिन शहर तथा तहसील स्तरों पर छापामारी कर नमूने भरे जाएंगे। 29 विभागों पर एक माह से अधिक के मुख्यमंत्री संदर्भ पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। प्रभारी डीएम ने ऑनलाइन प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश स्तर पर जनपद की स्थिति संतोषजनक नहीं है, इसलिए इनके निस्तारण को वरीयता दी जाए।
कर करेत्तर में खनन, व्यापार कर, स्टांप, आबकारी तथा परिवहन विभाग द्वारा लक्ष्य पूरा होने पर नाराजगी जताई। साथ ही गत वर्ष के सापेक्ष तहसील सदर में एक करोड़ 15 लाख, सहसवान तीस लाख, बिसौली दो करोड़, दातागंज एक करोड़ 58 लाख तथा बिल्सी में एक करोड़ 51 लाख कम वसूली होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।