{"_id":"68c9c9f8ce94a0be9400bf7a","slug":"to-avoid-going-to-jail-drink-small-quantity-of-pesticide-mixed-in-water-badaun-news-c-123-1-sbly1018-147121-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जेल जाने से बचने को पानी में मिलाकर कम मात्रा में पिया कीटनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जेल जाने से बचने को पानी में मिलाकर कम मात्रा में पिया कीटनाशक
विज्ञापन
बदायूं। जेल जाने से बच सके इसके लिए जितेश ने आत्महत्या करने का नाटक किया। उसकी जान को खतरा न बने इसके लिए उसने कम मात्रा में कोई कीटनाशक पानी में मिलाकर पी लिया। इसके बाद वह डीएम कार्यालय में पहुंचा, जहां जन सुनवाई कर रहे बिसौली के एसडीएम न्यायिक कुमार चंद्र को शिकायती पत्र दिया और बोलते-बोलते गिर गया। इसके बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर एसएम कमल की देखरेख में उसका उपचार हो रहा है। डॉक्टर के अनुसार युवक ने कीटनाशक का इस्तेमाल किया है। जिसका कोई खास असर नहीं है। फिर भी 24 घंटे तक उसको डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा। ठीक होने के बाद उसकी छुट्टी की जाएगी। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए बयान
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर तहसील के नायब तहसीलदार जिला अस्पताल पहुंचे और युवक के कलमबंद बयान दर्ज किए है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डीएम कार्यालय पर चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति
- डीएम कार्यालय जाने वाले फरियादियों की न तो चेकिंग की जाती है और न ही उनसे कोई पूछताछ की जा रही थी। यही वजह रही कि जितेश ने परिसर में कीटनाशक खाया और कार्यालय तक पहुंच गया। अगर इस तरह से ही व्यवस्था रही तो कोई भी फरियादी परिसर में आत्मदाह कर सकता है इससे इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
जितेश के खिलाफ दर्ज है तीन मुकदमा, गुंडा एक्ट भी लगा
जितेश के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी व लूट के मामले उघैती थाने में दर्ज है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस रिकार्ड में यह अपराधी किस्म का है। ऐसे में जितेश जहां खुद को पुलिस से बचाने के लिए डीएम से मिलने पहुंचा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस कर रही कार्रवाई
युवक जब कार्यालय आया था तो मै वहां मौजूद नहीं था। उसके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज है। इस मामले में पुलिस के स्तर से कार्रवाई चल रही है। - अवनीश राय, डीएम