Tiranga Yatra: हर घर तिरंगा कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, देशभक्ति की बही बयार
जिला न्यायाधीश जफीर अहमद ने सुबह नौ बजे सभी न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, जो डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क होते हुए वन विभाग पहुंची। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कलक्ट्रेट से स्कूटी रैली निकाली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला न्यायाधीश जफीर अहमद ने सुबह नौ बजे सभी न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, जो डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क होते हुए वन विभाग पहुंची। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कलक्ट्रेट से स्कूटी रैली निकाली गई। इसको हरी झंडी प्रभारी डीएम ऋषिराज ने दिखाई। संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के सौजन्य से जादू शो का आयोजन श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें जादूगर जुगल किशोर ने जादू के खेल दिखाए।
असोली, रफीनगर, मुजरिया, मिश्रीपुर मकुईया, रंपुरा ऐनुद्दीन, मुड़िया नंदा, कोल्हाई के विद्यालयों में तिरंगा यात्रा निकाली गईं। थाना मुजरिया इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मुजरिया चौराहा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली।
वजीरगंज में होमगार्डों ने तिरंगा रैली निकाली। शुभारंभ एसओ प्रकाश सिंह ने किया। वहीं उसावां में होमगार्ड के प्लाटून कमांडर रविनाथ सिंह के नेतृत्व में होमगार्डों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा निकाली। अलापुर में थाना पुलिस और होमगार्डों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। नेतृत्व इंस्पेक्टर एसके सिंह ने किया। वहीं होमगार्डों की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अली हमजा ने हरी झंडी दिखाकर किया। नेतृत्व प्लाटून कमांडर ने किया।
गुलड़िया में पंचायत अध्यक्ष सर्वेश राठौर ने तिरंगों का वितरण कराया। नगर अध्यक्ष के पति सुरेश चंद्र सिंह राठौर, वरिष्ठ लिपिक रामशंकर शर्मा, पप्पू भारती, राजवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
बिनावर। अर्जुन लाल शर्मा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की तरफ से निकाली गई तिरंगा यात्रा में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विद्यालय प्रबंधक सनी शर्मा, प्रधानाचार्य अनीश पाल शर्मा शामिल हुए। पुलिस और होमगार्डों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली।
उझानी में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ईओ जेपी यादव मौजूद रहे। एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर प्रबंधक सुधांशु गुप्ता मौजूद रहे। कछला में भाजपा विधायक हरीश शाक्य की अगुवाई में पार्टी नेता जगदीश सिंह, मोहित तोमर, मुकेश तोमर, अजय तोमर आदि के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बिल्सी में नगर पालिका, थाना क्षेत्र होमगार्ड, एनए इंटर कॉलेज, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज, आदर्श जनकल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। कुंवरगांव में भाजपाइयों ने मस्जिद वाले मोहल्ले में घर-घर जाकर तिरंगों को बांटा और 15 अगस्त को अपने-अपने घर पर झंडा फहराने का आह्वान किया।
मुरादाबाद में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस साल स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए मुरादाबाद में भी जमकर तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में मुरादाबाद में हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। मुरादाबाद पुलिस की ओर से शनिवार को रेलवे स्टेशन पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस के जवानों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
Uttar Pradesh | Railway Protection Force and Government Railway Police personnel take part in a #HarGharTiranga march at the Moradabad railway station. pic.twitter.com/O2top1Q4Ph
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 13, 2022