Budaun News: 10 साल की बच्ची से दरिंदगी, तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित बच्ची के माता-पिता नहीं हैं। वह अपनी दादी और भाइयों के साथ किराये के मकान में रहती है। नौ अक्तूबर को तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 10 वर्षीय बच्ची से से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के माता-पिता नहीं हैं। वह उझानी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। शहर के एक मोहल्ले में अपनी दादी और दो छोटे भाइयों के साथ एक मकान में किराये पर रहती है।
बच्ची के भाई टिफिन पहुंचने का काम करते हैं, जिससे परिवार का गुजारा चल रहा है। बच्ची जिस घर में किराये पर रहती है। उसी के सामने चप्पल बनाने का कारखाना है। बताते हैं कि नौ अक्तूबर को कारखाने में काम करने वाले तीन युवकों ने बच्चों को बुलाया था और पीछे ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें- UP: छात्रा ने पिता को कॉल कर मांगी थी मदद, मुझे बचा लो... लड़के छेड़ रहे हैं; ट्रेन के सामने फेंकने की कहानी
आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
बच्ची को परिवार वालों को कुछ बताने पर धमकी दी थी। उससे कहा था कि अगर परिवार वालों को कुछ बताया तो उसे जान से मार देंगे। दुष्कर्म के दौरान एक महिला ने तीनों युवकों को देख लिया था।
बुधवार शाम महिला ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। तब बच्ची ने भी अपनी दादी और भाइयों को सब कुछ बता दिया। इसकी सूचना पर पुलिस ने तुरंत तीनों आरोपियों बॉबी रामबाबू और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।