फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three-year-old child crushed to death by roadways bus in Budaun

बस से कुचलकर बच्चे की मौत: सीट न मिलने से पायदान पर बेटे का हाथ पकड़े खड़ी थी मां, झटके से छूटकर नीचे गिरा

Sat, 18 Feb 2023 08:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Feb 2023 08:59 AM IST
सार

महिला अपने दो बच्चों को लेकर रोडवेज बस में सवार होकर अपने मायके जा रही थी। सीट न मिलने से वह पायदान पर खड़ी थी। एक बच्चा उसकी गोद में था, दूसरे का हाथ पकड़े थी। तभी अचानक ब्रेक लगने से उसके हाथ से बच्चा छूटकर नीचे गिर गया, जो बस के नीचे आ गया। 

विज्ञापन
Three-year-old child crushed to death by roadways bus in Budaun
मासूम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में रोडवेज बस के चालक और परिचालक की लापरवाही से एक तीन वर्षीय मासूम की जान चली गई। कादरचौक से सवार महिला कासगंज अपने मायके जा रही थी। उसकी गोद में एक मासूम बच्चा था, जबकि वह तीन वर्षीय बेटे रोहन को पायदान पर पकड़े खड़ी थी। उसे सीट तक उपलब्ध नहीं कराई गई। चालक के ब्रेक लेने पर महिला के हाथ से बालक छूट गया और उसकी बस से कुचलकर मौत हो गई।

विज्ञापन

एक बच्चा महिला की गोद में था, दूसरे का हाथ पकड़े थी 

कासगंज जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के गांव घबरा निवासी नीरज पत्नी महीपाल शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कादरचौक चौराहे से रोडवेज बस में सवार हुई थी। उसके परिवार वालों के मुताबिक महिला का मायका सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अन्नी में है। वह शुक्रवार शाम अपनी पंद्रह दिन की बेटी और तीन वर्षीय बेटे रोहन को लेकर मायके से ससुराल जा रही थी। वह कासगंज जा रही रोडवेज बस के पायदान पर अपनी बच्ची को गोद में लेकर खड़ी थी जबकि दूसरे हाथ से बेटे को पकड़े हुए थी। 

विज्ञापन

अचानक ब्रेक लगाने पर हाथ से छूटा बच्चा 

बस कादरचौक चौराहे से आधा किलोमीटर दूर मंदिर से आगे पहुंची थी। तभी अचानक चालक के ब्रेक लगाने पर नीरज के हाथ से बालक का हाथ छूट गया और वह बस के नीचे आ गया, जिससे कुचलकर बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत बालक को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों ने चालक और परिचालक पर सीट न देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। रोडवेज बस सवारियों को लेकर कासगंज चली गई। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed