{"_id":"699219900e96675639097429","slug":"three-year-old-boy-dies-after-falling-into-an-open-drain-badaun-news-c-123-1-sbly1018-157382-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खुले नाले में गिरकर तीन साल की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खुले नाले में गिरकर तीन साल की मासूम की मौत
विज्ञापन
नंदनी का फाइल फोटो।
बिनावर। सीसी रोड पर बने खुले नाले के पास खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची नाले में गिर गई। बताते हैं कि करीब 30 मिनट तक वह नाले में पड़ी तड़फती रही। जब परिजनों को पता लगा तो उसको निकालकर डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवार के लोगों ने शव दफन कर दिया। बता दें कि खुला नाला घर से 300 मीटर की दूरी पर है।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय निवासी गंगाधर की दो साल की बेटी नंदनी घर के सामने सीसी रोड पर खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक नाले के पास पहुंच गई, जहां पर फिसलने से सीसी रोड के किनारे बने नाले में गिर गई। काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परिवार के लोग खोजते हुए नाले के पास पहुंचे, जहां बच्ची को नाले में पड़े देखा।
परिजनों ने बताया कि करीब आधा घंटे से बच्ची नहीं मिल रही थी। उन्होंने कहा कि खेलते हुए वह लाने में गिर गई होगी। अगर कुछ देर पहले पता चल जाता को उसकी जान बच सकती थी। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से नाले को सुरक्षित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
चार बच्चों में छोटी थी नंदनी
गांव पुठी सराय निवासी गंगाधर मजदूरी करते हैं। वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहते हैं। नंदनी (03 साल) उनकी छोटी बेटी थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे बेटी घर के पास एक किराने की दुकान से कुछ खाने-पीने का सामान लेने गई थी। वहीं वह खुले नाले के पास खेलने लगी। जब आधे घंटे के बाद भी वह नहीं लौटी तो परिजन बच्ची को तलाशने लगे। तभी उनकी नजर नाले पर गई। जहां बच्ची नाले में पड़ी दिखाई दी।