फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three-tier panchayat elections preparations sub

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की तैयारी शुरू

Fri, 17 Apr 2015 07:13 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 17 Apr 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
Three-tier panchayat elections preparations sub
 जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचास्थानि) शंभूनाथ ने ब्लाक समरेर की ग्राम पंचायत मुझियाना, झुकसा, कमां, बिसौली ब्लाक की ग्राम पंचायत भानपुर, भवीपुर, दहगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत लौहरपुरा में ग्राम प्रधान और ब्लाक समरेर की ग्राम पंचायत मुझियाना के वार्ड नंबर-13 के ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उप चुनाव को अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। संबंधित निर्वाचन अधिकारियों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिले के तीन ब्लाकों समरेर, बिसौली एवं दहगवां में त्रिस्तरीय पंचायत के कुल सात रिक्त पदों के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। ब्लाक समरेर की ग्राम पंचायत मुझियाना में प्रधान पद को महिला, ग्राम पंचायत झुकसा में अनुसूचित जाति एवं कमां में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए प्रधान पद की सीट आरक्षित है।  ब्लाक बिसौली की ग्राम पंचायत भानपुर, भवीपुर, दहगवां की ग्राम पंचायत लौहरपुरा में प्रधान पद एवं ब्लाक समरेर की ग्राम पंचायत मुझियाना में वार्ड नंबर 13 के ग्राम पंचायत सदस्य पद की सीट अनारक्षित हैं।
विज्ञापन


23 से शुरू है उप चुनाव कार्यक्रम
सभी रिक्त पदों के लिए अपने अपने क्षेत्रों में 23 अप्रैल तक 10 बजे से अपराह्न चार बजे के मध्य नामांकन फार्म दाखिल किए जा सकते हैं। 24 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की 10 बजे से जांच होगी। 25 अप्रैल को 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी की जा सकती है।  25 अप्रैल को तीन बजे से चिह्न आवंटित किए जाएंगे।  30 अप्रैल को प्रात: सात बजे से पांच बजे तक सभी रिक्त पदों पर मतदान होगा। दो मई को प्रात: आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed