फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three Ram devotees Dandwat Yatra to Ganga Ghat in Buduan

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दंडवत यात्रा कर रहे तीन रामभक्त, कड़ाके की ठंड में भी नहीं डिगी आस्था

Sun, 21 Jan 2024 05:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jan 2024 05:06 PM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर बदायूं जिले में तीन रामभक्तों ने दंडवत यात्रा शुरू की है। ये तीन कछला गंगा घाट पहुंचकर स्नान करने और गंगा की आरती करेंगे। कड़ाके की सर्दी भी उनकी आस्था को डिगा नहीं सकी।

विज्ञापन
Three Ram devotees Dandwat Yatra to Ganga Ghat in Buduan
दंडवत यात्रा करते रामभक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों में उल्लास है। रामोत्सव में आस्था के अनूठे रंग देखने को मिल रहे हैं। बदायूं जिले में तीन रामभक्तों ने दंडवत यात्रा कर कछला गंगा घाट पहुंचकर स्नान करने और गंगा की आरती करने की ठानी है। कड़ाके की सर्दी भी उनकी आस्था को डिगा नहीं सकी। शनिवार को तीनों ने गांव से दंडवत यात्रा शुरू की। उन्होंने बताया कि वह सोमवार शाम चार बजे तीनों कछला घाट पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन


भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरा देश राममय हो गया है वहीं मुजरिया क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी भूरे, रामकिशोर और सुभाष ने अपनी टीम संयोजकों के साथ शनिवार को दोपहर में अपने गांव से दंडवत कछला गंगा की यात्रा शुरू की। श्रद्धालुओं ने बताया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को कछला गंगा पर पहुंचकर स्नान करेंगे, फिर गंगा मैया की आरती करेंगे। 
विज्ञापन


Ram Mandir: बरेली में निकली रामदूत शोभायात्रा, मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल; तस्वीरों में देखें भक्तों का उल्लास

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से मुजरिया चौराहा होते हुए कछला गंगा घाट की यात्रा 24 किलोमीटर की तय की जाएगी। साथ चल रहे गांव के सोमवीर, रजनेश, मुकेश, कृष्णपाल, रामकिशोर ने बताया कि पूरी यात्रा भगवान राम और गंगा मैया के जयकारों के साथ पूरी हो जाएगी। इन श्रद्धालुओं को जाते हुए हुए देख जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। जो लोग ठंड में घर से नहीं निकल पा रहे हैं और इन श्रद्धालुओं को देख लोग उनकी यात्रा को सफल करने की भगवान राम से प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed