फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people, including two women, injured in collision between tractor and bike.

Budaun News: ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत तीन घायल

Sat, 06 Jun 2026 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three people, including two women, injured in collision between tractor and bike.
दुर्घटना के बाद बेसुध पड़े सुरेंद्र, बदहवास हालत में उनकी पत्नी व अन्य महिला। संवाद
म्याऊं। उसावां थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव वारिया खुर्द निवासी सुरेंद्र (45) पुत्र बाबूराम अपनी पत्नी रिंकी तथा गुड्डी पत्नी कल्लू के साथ किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी गिल्टियां मंदिर के पास ईंट लेकर भट्ठे से जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार दोनों महिलाएं भी चोटिल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को म्याऊं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया घटना के बाद घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed