फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three oxygen plants are operational in the district, two more will start this month

जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट चालू, इसी महीने दो और शुरू होंगे

Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three oxygen plants are operational in the district, two more will start this month
बदायूं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। जिले में ऑक्सीजन के तीन प्लांट चालू हो गए हैं। घटपुरी सीएचसी और जिला अस्पताल में प्लांटों के लिए उपकरण पहुंच गए हैं। महीने के अंत तक यह प्लांट भी शुरू हो जाएंगे। दोनों जगह काम चल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी को लेकर काफी हायतौबा मची थी। कई लोगों की ऑक्सीन की कमी से जान भी चली गई थी।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर चेता चुका है। यह भी कहा जा रहा है कि तीसरी पहले पहली और दूसरी से कहीं ज्यादा खतरनाक होगी। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर भी सभी तैयारियां की जा रही हैं। दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत लेकर सियासत भी हुई थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब तक ऑक्सीजन प्लांट न होने का मुद्दा गरमाया था। इधर, शनिवार को आई तकनीकी टीम ने इस ऑक्सीजन प्लांट को लगाने का काम भी पूरा कर लिया है। इसकी क्षमता भी प्रति मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन उत्पादन की है।
विज्ञापन

--------------
रुदायन सीएचसी में चालू हुआ 165 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट
रुदायन। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए रुदायन सीएचसी में भी 30 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। यहां भी संक्रमितों को भर्ती किया जाएगा। सीएचसी में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम पहले ही पूरा हो चुका था। दो दिन पहले यहां ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण भी पहुंच गए थे। 165 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) का यह ऑक्सीजन प्लांट भी शनिवार को चालू हो गया। तकनीकी टीम ने इसका ट्रायल शुरू कर दिया है। सफल ट्रायल के बाद इसे सीएचसी को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटपुरी सीएचसी पहुंचे ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण
बिनावर। घटपुरी सीएचसी में इसी महीने 165 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) ऑक्सीजन उत्पादन का प्लांट चालू हो जाएगा। शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट के लिए उपकरण यहां पहुंच गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र पटेल ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर घटपुरी सीएचसी में 30 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां भर्ती संक्रमितों को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट इसी महीने चालू हो जाएगा। एक दो दिन में तकनीकी टीम आने की उम्मीद है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो ऑक्सीजन प्लांट लगभग चालू हैं। इनका ट्रायल भी हो रहा है। इनकी क्षमता 1000-1000 एलपीएम ऑक्सीजन उत्पादन की है। रुदायन सीएचसी में 165 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गया है। घटपुरी सीएचसी के ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण भी पहुंच चुके हैं। महीने के अंत तक यह भी चालू हो जाएगा। - डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed