{"_id":"57604beb4f1c1bc54d11c4af","slug":"three-of-a-family-survivors-from-the-sinking-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के तीन सदस्य डूबने से बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिवार के तीन सदस्य डूबने से बचे
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगाघाट पर मंगलवार पूर्वाह्न का मामला
नहाते वक्त चले गए थे गहरे में, गोतखोरों ने की मदद
एटा के हिम्मतपुर से दशहरा पर गंगा स्नान को पहुंचे एक ही परिवार के तीन सदस्य नो एंट्री जोन में चले गए। जलस्तर अधिक होने की वजह से बालक समेत तीनों गहरे में जाने लगे तो श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। गोताखोरों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया।
कछला गंगाघाट पर कासगंज वाले छोर पर सर्वाधिक भीड़भाड़ के दौरान पुलिस और राजस्व कर्मियों ने पुल के आसपास नो एंट्री जोन में श्रद्धालुओं को पहुंचने नहीं दिया, लेकिन एटा के हिम्मतपुर के श्याम बिहारी का परिवार के सदस्य किसी तरह से नहाते वक्त खतरे के निशान का लांघ गए। सबसे पहले श्याम बिहारी का 28 वर्षीय पुत्र नीरज बहा। उसी दौरान नीरज का भतीजा 13 वर्षीय राजा की भी डुबकी लग गई। परिवार का एक अन्य सदस्य दोनों को बचाने में गोते खाने लगा।
पास रहे स्नानार्थियों के शोर मचाने पर पहुंचे गोताखोरों ने मशक्कत कर उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया। तीनों को सकुशल बाहर आने के बाद घरवालों ने राहत की सांस ली। राजस्व कर्मियों ने भी गोताखोरों की मदद की। परिवार के लोग उनके साथ ही घर की ओर निकल गए। लेखपाल ओमबाबू नागेंद्र ने बताया कि नो एंट्री जोन को पहले से ही चिह्नित कर लिया गया था। पुलिस और राजस्व कर्मियों ने श्रद्धालुओं को पुल के आसपास जाने से रोके रखा था।
विज्ञापन
----
घाट पर से बालक समेत स्नानार्थी गुम
उझानी। कछला गंगाघाट पर स्नान का पहुंचे लोगों में राजस्थान के भरतपुर में सकुर्लर रोड निवासी बुजुर्ग हुकुम सिंह और भरतपुर में सीकरी गेट निवासी चेतराम का आठ वर्षीय बेटा नीरज भी परिजनों के साथ आया। दोनों परिवार के सदस्यों की नजर से ओझल हो गए। गुम तो फिरोजाबाद निवासी कन्हैया (15) पुत्र वैभव भी हुआ, लेकिन वह मेला में ही मिल गया। हुकुम सिंह और नीरज का देर शाम तक पता नहीं लग पाया है। हुकुमसिंह मंदबुद्धि बताए जा रहे हैं।
----
श्रद्धालु की पेंट ले गया उचक्का
उझानी। दशहरा पर कछला पहुंचे कासगंज में सहावर गेट निवासी पवन कुमार कपड़े उतार कर नहाने के लिए चले गए। लौटे तो उनकी पेंट गायब थी। पवन ने बताया कि पेंट की जेब में 25 सौ रुपया और सेलफोन रखा था। पवन ने पेंट की तलाश में घाट पर कुछेक लोगों की तलाशी भी, लेकिन पता नहीं लग पाया।