फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three NCC cadets will become Agniveer

Budaun News: तीन एनसीसी कैडेट्स बनेंगे अग्निवीर

Sun, 01 Oct 2023 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three NCC cadets will become Agniveer
अजय।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बदायूं। सैन्य सेवाओं में जाने की तमन्ना रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एनसीसी एक बेहतर माध्यम बनकर सामने आया है। नेहरु मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज के तीन एनसीसी कैडेट्स ने अग्निवीर परीक्षा पास कर ली है। जल्द ही इन युवाओं को तैनाती मिल जाएगी।
दातागंज के गांव मझारा निवासी अजय बीए प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैैं। उन्होंने 21 अप्रैल को अग्निवीर के लिए लिखित परीक्षा दी। इसके बाद 25 अप्रैल को दौड़ में क्वालीफाई किया। 17 सितंबर को जारी सूची के अनुसार उनका चयन आर्टिलरी नासिक में हुआ है।
विज्ञापन


उसहैत के गांव भूंडी निवासी आकाश सिंह ने इसी साल बीएससी की है। उनका आर्मी मेडिकल कोर लखनऊ में आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट के लिए चयन हुआ है। वह सन 2022 में एनसीसी की वजह से आगरा एयरफोर्स स्टेशन से पैराग्लाइडिंग भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछला के पालपुर गांव निवासी शेष कुमार ने बताया कि उनका चयन एएससी सेंटर बंगलुरू के लिए हुआ है। एनसीसी का सर्टिफिकेट होने की वजह से उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हुई।


-
जितिन और मोहित ने भी किया क्वालीफाई
एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. संतोष कुमार के अनुसार जिले के जितिन और मोहित ने भी अग्निवीर की चयन प्रक्रिया पूरी की है। उनका चयन किस पद पर हुआ है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्हें एनसीसी सर्टिफिकेट कोर्स से काफी मदद मिली है।

अजय।

अजय।

अजय।

अजय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed