{"_id":"65dcdad648d3bf16d606d686","slug":"three-missing-girls-from-faizganj-behta-found-at-anand-vihar-metro-station-badaun-news-c-123-1-sbly1004-114182-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फैजगंज बेहटा से लापता तीन किशोरियां आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फैजगंज बेहटा से लापता तीन किशोरियां आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर मिलीं
विज्ञापन
- किशोरियां बोलीं- परिवार वालों ने डांट दिया था, इससे चली गईं घर छोड़कर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। फैजगंज बेहटा इलाके से लापता तीन किशोरियां रविवार रात दिल्ली के आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर मिलीं। वह अपने परिवार वालों से नाराज होकर चली गईं थीं। पुलिस उन्हें सोमवार को उनके परिजनों को सौंपा।
तीनों किशोरियां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वालीं हैं जिनमें से एक 13 साल, दूसरी 14 साल और तीसरी 17 साल की है। रविवार दोपहर वे अपने घर से घास काटने निकली थीं। शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश में पुलिस ने नजदीकी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर तलाश करने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पता चला कि किशोरियों को सड़क किनारे एक दुकान के सामने देखा गया था। मौके पर जाकर पूछताछ करने पर कुछ लोगों ने बताया कि वे एक बस में सवार होकर दिल्ली के लिए गईं हैं। तब थाना पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई और रात में ही उन्हें दिल्ली के आनंद बिहार मेट्रो स्टेशन पर खोज निकाला। सुबह उन्हें थाने लाया गया। एसपी देहात राम मोहन सिंंह के अनुसार तीनों किशोरियां आपस में सहेलियां हैं। रविवार को एक किशोरी के परिवार वालों ने डांट दिया था। इससे तीनों सहेली एक साथ चली गईं थीं।