फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three inspectors line spot failed in crime control, changed police stations of 18

क्राइम कंट्रोल में फेल तीन दरोगा लाइन हाजिर, 18 के थाने बदले

Sat, 18 Dec 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three inspectors line spot failed in crime control, changed police stations of 18
बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने क्राइम कंट्रोल में फेल तीन दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया है। तीनों दरोगा बिनावर थाने में तैनात थे। इसके अलावा 18 और दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन

बिनावर थाने में तैनात एसआई रईस खां, धर्मपाल सिंह और कुलदीप सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। पिछले दिनों बिनावर थाने में नकबजनी और लूटपाट की घटनाएं हुईं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह लगातार क्राइम कंट्रोल करने को कह रहे थे। क्राइम मीटिंग में भी ये बताया जा रहा था कि घटनाओं का खुलासा किया जाए लेकिन तीनों दरोगा न तो अपराध रोकने में सफल रहे और न ही किसी घटना का खुलासा किया। इससे एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

उनके अलावा सदर कोतवाली में तैनात मनोज कुमार को बिनावर, विनीत गौतम को हजरतपुर, रामनरेश यादव को बिनावर, खुर्शीद अहमद को मूसाझाग भेजा गया है। वहीं संजय कुमार गौड़ को अलापुर से बिनावर, चरण सिंह राणा को मूसाझाग से दातागंज, आशाराम को हजरतपुर से न्यायालय सुरक्षा, हरीश चंद्र को उझानी से कुंवरगांव, राजेश रावत को बिसौली, श्यामवीर सिंह को कुंवरगांव से मूसाझाग, हरिमोहन को कुंवरगांव से कादरचौक, लक्ष्मण चंद्र को दातागंज से कुंवरगांव, संगीता यादव को सिविल लाइंस, ओमवीर सिंह को मूसाझाग से न्यायालय सुरक्षा, सुभाष चंद्र को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा, जयपाल सिंह को हजरतपुर से अलापुर, अमर सिंह को पुलिस लाइन से फैजगंज बेहटा और संसार सिंह को जरीफनगर से न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed