{"_id":"6ad13d58268cd9f3f4098451","slug":"three-injured-in-head-on-collision-between-two-bikes-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175495-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के फरीदापुर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव छछऊ निवासी लल्लन (40) पुत्र धीरपाल सिंह और मुन्नी देवी (45) पत्नी रामपाल बाइक से दवा लेने बदायूं जा रहे थे। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे मूसाझाग क्षेत्र के फरीदापुर गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।
दूसरी बाइक पर सवार डहरपुर निवासी तरजीत सिंह (36) पुत्र मल्ली की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। संवाद