फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three doctors are absent despite shortage

Budaun News: कमी के बावजूद गैरहाजिर चल रहे तीन डॉक्टर

Fri, 06 Jun 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three doctors are absent despite shortage
बदायूं। भले ही डॉक्टरों की कमी से जिला जूझ रहा है लेकिन बिसौली सीएचसी पर तैनात तीन डॉक्टर अब भी गैरहाजिर हैं। विभाग तीन महीने में न तो कार्रवाई कर सका है और न ही उनको ड्यूटी पर ला सका है।
विज्ञापन

बिसौली सीएचसी पर तैनात डॉक्टर फुरकान को चिकित्साधिकारी के तौर पर दबतोरी पीएचसी पर तैनाती दी गई थी, पर वह दो अप्रैल से बिना किसी अवकाश के गैरहाजिर चल रहे हैं। मामला तब पकड़ में आया जब डॉक्टर अपना मेडिकल लेकर वापसी के लिए सीएमओ के पास पहुंचे। सीएमओ ने उनकी आमद न करते हुए दो महीने से गैरहाजिर होने की सही वजह बताने के लिए कहा तो डॉक्टर कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


वहीं बिसौली सीएचसी पर तैनात डॉ. निधीश कुमार गुप्ता भी चिकित्साधिकारी हैं। वह 20 मार्च से गैरहाजिर चल रहे हैं तो महिला एवं स्त्री रोग रोग विशेषज्ञ डॉ.कीर्ति गुप्ता 11 अप्रैल से गैर हाजिर हैं। उनकी डयूटी न करने से मार्च से अब तक प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। इसको देखते हुए सीएमओ ने दोनों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
वेतन निकालने के लिए ही आती हैं आसफपुर सीएचसी पर तैनात बाबू



आसफपुर सीएचसी पर तैनात महिला कर्मचारी चंद्रलता सक्सेना बाबू हैं। महीने में एक दिन आकर वेतन निकालकर चली जाती हैं। जानकारी होने के बाद भी अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। सूत्रों का कहना है कि ऐसे ही तमाम कर्मचारी सीएमओ कार्यालय से साठगांठ कर नौकरी करते आ रहे हैं। यही वजह है कि जिले में लाख कोशिशों के बाद भी लोगों को सही स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। कहीं आयुष के डॉक्टरों से काम चलाया जा रहा है तो कहीं फार्मासिस्ट ही मरीजों को देखकर दवा देने का काम करते आ रहे हैं। संवाद



--
मामला संज्ञान में आया है। डॉक्टरों को नोटिस दिया गया है। साथ ही बाबू के मामले में भी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई कराएंगे।
- डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed