फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three arrested for stealing from temples in Budaun's Islamnagar

घंटा चोर राहिद, शौकीन और खुर्शीद: दिन में मंदिरों की रेकी कर रात में करते थे चोरी, चार लाख की घंटियां बरामद

Tue, 13 Dec 2022 05:47 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 13 Dec 2022 05:47 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार मंदिरों से चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। बदमाश मंदिरों का सारा सामान और घंटे आदि चोरी करके भाग जाते थे। इन बदमाशों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई थीं।

विज्ञापन
Three arrested for stealing from temples in Budaun's Islamnagar
मंदिरों में चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इस्लामनगर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो थाना क्षेत्र समेत आसपास इलाके के मंदिरों को निशाना बनाता था। इस गैंग के बदमाश दिन में बाइक लेकर इलाके में मंदिरों की रेकी करते थे और रात में दानपात्र, घंटे आदि सारा सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई घंटे और मंदिरों का सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से लगातार मंदिरों से चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। बदमाश मंदिरों का सारा सामान और घंटे आदि चोरी करके भाग जाते थे। इन बदमाशों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने चंदोई के जंगल से तीन बदमाशों को मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। थाने लाकर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। उन्होंने अपने नाम थाना क्षेत्र के गांव चंदोली निवासी राहिद पुत्र मुन्ना खां, ग्राम मुस्तफाबाद निवासी शौकीन उर्फ शानू पुत्र नसीर धोबी और मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के गांव मीनानगर जमंतीपुर निवासी खुर्शीद पुत्र अब्दुल रशीद अंसारी बताए। 

विज्ञापन

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चार लाख रुपये के 150 किलो के घंटे, दीपक, तांबे का लोटा, दानपात्र पेटी, अवैध असलहा, चोरी के 10,200 रुपये, बैटरी, इनवर्टर, दो मोबाइल और दो बाइक बरामद हुई है।

पूछताछ में उन्होंने ग्राम सिठौली के पंचायत भवन, उसके नजदीक मंदिर, नूरपूर पिनौनी के सीताराम मंदिर और उसके आसपास के मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। इस खुलासे के दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ बिल्सी सुनील कुमार और इस्लामनगर इंस्पेक्टर ऋषि पाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed