फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three accused in mobile-snatching case arrested; phone recovered

Budaun News: मोबाइल छीनने के तीन आरोपी पकड़े, फोन बरामद

Sun, 18 Oct 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Three accused in mobile-snatching case arrested; phone recovered
पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल ​छीनने वाले आरोपी। स्त्तोत पुलिस।
बदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने शनिवार को मोबाइल छीनने की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाने में मोबाइल छीनने के मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस खुलासे के लिए जुटी हुई थी। शनिवार को सूचना पर पुलिस टीम ने मन्नू नगर तिराहे से आसफपुर जाने वाले रास्ते पर दबिश दी। यहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नहड़ौली निवासी अवधेश, सनी यादव उर्फ सोनू और दुष्यंत उर्फ टुल्ली के रूप में हुई है। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों से पूछताछ की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed