{"_id":"ef1624772d3f7d62e7870f02dcf10b02","slug":"this-month-is-confused-basic-education-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह उलझन में है बेसिक शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह उलझन में है बेसिक शिक्षा विभाग
badaun
Updated Fri, 10 Apr 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालू माह अप्रैल में बेसिक शिक्षा विभाग अंत तक कई उलझनों में रहेगा। विभाग को इसी माह के अंतर जहां शिक्षामित्रों का समायोजन करना है, वहीं प्रमोशन की प्रक्रिया भी पूरी करनी है। साथ ही अनुदेशकों की भर्ती को अंतिम रूप देना है तो शेष बचे प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया को भी पूरा करना है।
विज्ञापन
विभाग इन सबसे से इस कदर परेशान हैं कि सभी कर्मचारी-अधिकारी इन प्राथमिकता के कार्यों को पूरा करने में रात-दिन एक किए हुए हैं। एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती में वो कंडीडेट भी आए हैं, जिनका प्रशिक्षु शिक्षक के पद पर भी चयन हो चुका है वह अपने शैक्षिक अभिलेखों को मांग रहे हैं। ऐसे कंडीडेट रोजाना ही बीएसए ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि वह सभी प्रक्रियाएं समय से पूरी करेंगे।
विज्ञापन
-पहला प्रकरण-
पहली बार सीबीएसई पैटर्न की तर्ज पर बेसिक शिक्षा विभाग ने भी अपने स्कूलों का शैक्षिक सत्र अप्रैल से शुरू किया है। स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। तो शिक्षकों की मांग पर विभाग के आला अफसरों ने लगातार चार साल की सेवा कर चुके शिक्षकों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। इस प्रक्रिया का 30 अप्रैल तक पूरा करने के आदेश हैं। अभी तक सभी ब्लाकों में वरिष्ठता सूची चस्पा की गई है,जबकि माह में 10 दिन निकल चुके हैं।
विज्ञापन
दूसरा प्रकरण-
शासन की प्राथमिकता में प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति भी है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशिक्षु शिक्षकों की पूरी प्रक्रिया को भी 30 अप्रैल तक पूरा करना है। अभी जिले में 300 से अधिक प्रशिक्षु शिक्षकों के पद रिक्त हैं। उसकी प्रक्रिया भी चल रही है। पांचवीं कटऑफ जल्द जारी होगी। इसकी तैयारी चल रही है।
तीसरा प्रकरण-
द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों के समायोजन के लिए भी शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। उसके कार्यक्रम के अनुसार 13 अप्रैल को अखबारों में विज्ञापन होगा और 15 से काउंसलिंग शुरू होगी। सभी को 30 अप्रैल तक शिक्षक बनाकर उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। शासन से फरमान जारी होने के बाद विभाग ने इसकी भी तैयारी तेजी से शुरू कर दी है।
चौथा प्रकरण-
उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अनुदेशकों की भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है। जिले में 219 अनुदेशकों की भर्ती होनी है। इसमें पहली काउंसिलिंग के सफल अभ्यर्थियों को अभी नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। दूसरी काउंसिलिंग के जरिए शेष पदों को भरने की तैयारी है। इन सभी की एक अप्रैल को ज्वाइनिंग हो जानी थी।
00
...इन से भी कम नहीं है उलझन
विभागीय सूत्र बता रहे हैं कि दर्जन से अधिक ऐसे प्रशिक्षु शिक्षक भी दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं जो अपने शैक्षिक मूल अभिलेख मांग रहे हैं। उनका कहना है कि माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग द्वारा की जा रही एलटी ग्रेड भर्ती में उन्हें काउंसिलिंग करानी है। लिहाजा,विभाग नियमित प्रक्रिया के तहत उन्हें अभिलेख उपलब्ध करा रहा है।
00
शासन के आदेशों का पालन करते हुए सभी तरह की नियुक्तियों की कार्रवाई निर्धारित समय से पूरी की जाएगी। इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। जल्द ही शिक्षकों के प्रमोशन, शिक्षामित्रों का शिक्षक के पद पर समायोजन, शेष प्रशिक्षु शिक्षकों की निुयक्ति और अनुदेशकों की भर्ती की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।
-कृपाशंकर वर्मा, बीएसए