{"_id":"667fbb03eeb9f9f3b4006618","slug":"thieves-targeted-closed-houses-stole-cash-and-jewellery-in-budaun-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चोरों ने बंद घरों को बनाया निशाना, नकदी-जेवर समेत काफी सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चोरों ने बंद घरों को बनाया निशाना, नकदी-जेवर समेत काफी सामान चोरी
Sat, 29 Jun 2024 01:12 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर आठ में शुक्रवार रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बना लिया। चोर दोनों घरों से करीब 2.50 लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। दोनों मकान में रहने वाले परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। वे शनिवार सुबह घर लौटे तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया निवासी विकास माहेश्वरी और खौसारा निवासी सुरेश चंद्र शर्मा कस्बे के मोहल्ला नंबर आठ में रहते हैं। वह अपने-अपने मकानों में ताला लगाकर गांव चले गए थे। वह सुबह लौट कर आए तो उनके घरों के ताले टूटे मिले।
विज्ञापन
चोर विकास माहेश्वरी के घर से 20 हजार की नकदी और जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। वहीं सुरेश के घर से 25 हजार की नकदी समेत एक लाख से अधिक रुपये का सामान चोरी हुआ है। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन