फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   thieves stolen car left in marriage party then absconded with another in budaun

Budaun News: बरात में छोड़ी चोरी की कार, फिर दूसरी लेकर हो गए फरार

Sat, 25 Feb 2023 03:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Feb 2023 03:56 PM IST
सार

बदायूं के उझानी में चोरों ने एक ही रात में दो कार चोरी कर लीं। हैरत की बात यह है कि एक शादी समारोह में चोरी का कार छोड़कर बराती की कार लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
thieves stolen car left in marriage party then absconded with another in budaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के उझानी में चोरी का अजब वाला मामला सामने आया है। वाहन चोरों ने बृहस्पतिवार रात बाईपास पर एक निजी अस्पताल के सामने से कार चोरी कर ली। चोर उसे लेकर इटऊआ गांव पहुंचे, फिर उसे वहीं छोड़कर एक बराती की कार लेकर फरार हो गए। कछला में भी एक और कार चोरी करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे की है। एक निजी अस्पताल के सामने खड़ी बहादुरगंज मोहल्ला निवासी खालिद की कार चोरी हो गई। सुबह इसकी भनक लगने पर खोजबीन शुरू की तो पता चला कि कार कोतवाली क्षेत्र के गांव इटऊआ में खड़ी है। खालिद ने इटऊआ पहुंचे। 

विज्ञापन

धर्मेंद्र की कार का नहीं चला पता 

वहां पता चला कि रात में ही बिसौली थाना क्षेत्र के गांव पनौड़ी निवासी धर्मेंद्र की कार चोरी हुई है। धर्मेंद्र बरात में शामिल होने के लिए इटऊआ पहुंचे थे। खालिद की कार चोर उसी स्थान पर छोड़ गए थे, जहां धर्मेंद्र की कार खड़ी थी। धर्मेंद्र की कार का अभी तक सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कछला में चोरी की कोशिश 

इसके अलावा कछला में चोरों ने चौराहे के पास नीटू गुप्ता की कार का शीशा तोड़कर उसे चुराने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। खालिद की कार फिलहाल कछला चौकी पुलिस के कब्जे में है। पुलिस ने धर्मेंद्र की कार की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed