फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thieves stole cash and jewellery from Bank Mitra house in Budaun

Budaun News: उझानी में फिर चोरी..., चोरों ने बैंक मित्र के घर से नकदी समेत जेवरात चुराए

Sun, 30 Jun 2024 04:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jun 2024 04:41 PM IST
सार

उझानी कस्बे की कृष्णा काॅलोनी में शनिवार रात चोरों का आतंक रहा। चोरों ने बैंक मित्र संदीप कुमार गुप्ता का घर खंगाल लिया। मोहम्मद उमर और राजू शर्मा के घरों के ताले भी तोड़ दिए।  

विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के उझानी की कृष्णा कॉलोनी में शनिवार रात चोरों ने बैंक मित्र संदीप गुप्ता के घर के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी गए बैंक मित्र को पड़ोसियों से जब घटना का पता लगा तो उन्होंने वीडियो कॉल कर घर का हाल देखा। यह भी पता लगा कि उनके घर के पीछे गली में दो अन्य घरों में भी चोरी की कोशिश की गई।

विज्ञापन


प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के बैंक मित्र संदीप गुप्ता ने फोन पर बताया कि चोर उनके घर से दो लैपटॉप, एक एलईडी, दो फोन, सोने-चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये ले गए हैं। उन्होंने पड़ोसी के मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल कर कमरों में बिखरे पड़े सामान को भी देखा। पड़ोसियों की सूचना के बाद दरोगा मनोज कुमार ने बैंक मित्र के घर का मौका मुआयना भी किया। बैंक मित्र सोमवार तड़के तक घर लौंटेंगे। 
विज्ञापन


चोरों ने उनके घर के पीछे गली में राजू शर्मा और मोहम्मद उमर के मकान के दरवाजों के ताले तोड़ दिए। उमर के दरवाजे पर दो ताले लगे थे, जिनमें एक को वह तोड़ नहीं पाए। उमर पत्नी के इलाज के सिलसिले में अलीगढ़ में हैं तो राजू कहीं बाहर रहते हैं। उनके घर में जो किरायेदार हैं, वह आबकारी विभाग में होने की वजह से बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने राजू और उमर को भी उनके घरों में चोरी की कोशिश होने से अवगत करा दिया है। बता दें कि इसी कालोनी में छह-सात जून की रात चोरों ने सैन्य नारायण कुमार और 14 जून की रात चंद्रपाल के घरों को भी खंगाल लिया था। दोनों घरों से नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये का माल गया चला गया था।

सैन्य कर्मी के भाई बोले- काट रहे हैं कोतवाली के चक्कर
सैन्य कर्मी नारायण कुमार के भाई मनोज कुमार चोरों के नहीं पकड़े जाने से परेशान हैं। बताया कि इन दिनों में वह कोतवाली के कई बार चक्कर काट चुके हैं। जब भी कोई संदिग्ध पकड़ा जाता है, पहचानने के लिए उन्हें कोतवाली बुला लिया जाता है। पुलिस के पास संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज भी है। उस हुलिया का एक भी संदिग्ध पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। घटना के वक्त घटना के दौरान सैन्य कर्मी समेत चंद्रपाल के परिजन भी अपने पैतृक गांव में थे। घरों में ताला पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed