{"_id":"66cc1f20d37898633a080d6f","slug":"thieves-broke-into-the-mill-and-stole-five-quintals-of-flour-and-cash-badaun-news-c-123-1-sbly1018-124696-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चक्की में घुसे चोर पांच क्विंटल आटा और नकदी चुरा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चक्की में घुसे चोर पांच क्विंटल आटा और नकदी चुरा ले गए
विज्ञापन
मीरा सराय में चक्की के अंदर चोरी की जानकारी देते वीरेंद्र पाल। संवाद
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय निवासी वीरेंद्र पाल की आटा चक्की में चोर शुक्रवार रात घुस गए। चोर पांच क्विंटल आटा व 20,600 रुपये चुरा ले गए। शनिवार सुबह जब उन्होंने देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वीरेंद्र पाल ने बताया कि रोजाना की तरह वह चक्की बंद करके सोने के लिए घर चले गए। सुबह जब चक्की खोली तो आटे के कट्टे गायब थे। सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। लोहे का कीमती सामन भी गायब मिला। गल्ला खोलकर देखा तो उसमें रखे 20,600 रुपये भी गायब थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें तीन-चार लोग चोरी का सामान लेकर जाते दिख रहे हैं। दो लोगों की पहचान भी पीड़ित ने की है।
इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि चोरी होने की सूचना मिली थी, पुलिस को मौके पर भेजा गया था। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।