फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thief broke the lock and stole jewellery and cash from the house in Budaun

Budaun News: पुलिस की दबिश के डर से घेर में सोया परिवार, ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, 12 लाख की चोरी

Sat, 20 Jan 2024 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jan 2024 06:02 PM IST
सार

गांव भगवंतनगर निवासी परिवार पुलिस की दबिश के डर से घेर में सोया था। घर पर ताला लगा हुआ था। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो ताला टूटा देख दंग रह गए। अंदर कमरों के ताले भी टूट मिले और सामान बिखरा पड़ा था। 

विज्ञापन
Thief broke the lock and stole jewellery and cash from the house in Budaun
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने शुक्रवार रात भगवंतनगर और अचलपुर गांव में पांच घरों को निशाना बनाया। चोर सभी घरों में ताला तोड़कर घुसे और नकदी, जेवर व सामान समेत करीब 13 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। शनिवार सुबह परिवारवाले सोकर उठे, तब उन्हें चोरी का पता चला। उनकी सूचना पर नूरपुर पिनौनी चौकी पुलिस पहुंच गई और टूटे ताले एकत्र करके ले गई, लेकिन एक मामले में भी एफआईआर दर्ज नहीं की। मकान मालिकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गांव भगवंतनगर निवासी भूपेंद्र कुमार शुक्रवार रात अपने परिवारवालों के साथ घेर में सो रहे थे। दरअसल, एक मामले में थाना पुलिस उनके चाचा महीपाल सिंह को तलाश करने आती थी। पुलिस के डर से उनके परिवारवाले घर में नहीं सो रहे थे। शुक्रवार रात भी परिवार के सभी लोग घेर में सोए थे। सुबह आकर उन्होंने अपने घर में देखा तो दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। घर में सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


जेवर और नकदी समेत 12 लाख की चोरी 
भूपेंद्र कुमार ने बताया कि चोर उनके घर से दो हार, चार चूड़ियां, झाले, मंगलसूत्र, छह अंगूठी, चार जोड़ी कुंडल और करीब आधा किलो चांदी के अलावा 1.35 लाख रुपये चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि चोर करीब 12 लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए हैं। उनकी सूचना पर नूरपुर पिनौनी चौकी पुलिस भी पहुंची और घर के ताले टूटे हुए एकत्र करके ले गई लेकिन शनिवार शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, ग्राम अचलपुर निवासी फतेह सिंह की दुकान का ताला तोडकर चार हजार की रेजगारी, तीन मोबाइल, चार्जर और अन्य सामान चोरी करके ले गए। चोरों ने उनके बराबर में भाई नन्हे के घर का ताला भी तोड़ा था लेकिन उनके घर से चोरी नहीं कर पाए लेकिन उनके नजदीक में काली चरण के घर से पाजेब, बेसर, खंडुआ आदि चोरी हुए हैं। चोरों ने इसी गांव के जगदीश के घर का ताला तोड़कर छह साड़ी चोरी कर लीं। नन्हे और कालीचरण पंजाब में मजदूरी करते हैं। इससे वह गांव नहीं आ पाए। ग्रामीणों ने उनके दरवाजे ठीक करवाकर नए ताले डलवा दिए हैं।

एफआईआर दर्ज करने से बच रही पुलिस
भगवंतनगर और अचलपुर गांव के सभी घरों में ताला तोड़कर चोरी हुई है। सभी घरों के मालिक पुलिस को टूटे हुए ताले दिखा रहे थे। उन्होंने खुले बक्से, अलमारी और बिखरा पड़ा सामान तक दिखाया लेकिन पुलिस चोरी की घटना को मानने को तैयार नहीं है। जो ताले तोड़े गए थे, उनको पुलिस एकत्र करके अपने साथ ले गई। अब पुलिस एफआईआर दर्ज करने से बच रही है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का कहना है कि यह मामले संदिग्ध हैं। इनकी जांच कराई जाएगी, उसके बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed