{"_id":"68cc735e4ef6e6f3eb00d7a8","slug":"there-will-be-eight-competitions-in-the-mp-and-mla-sports-competition-badaun-news-c-123-1-bdn1012-147305-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा में होंगी आठ प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा में होंगी आठ प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
बदायूं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा कराई जाएंगी। इस आयोजन के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में डीएम अवनीश राय ने बैठक ली।
बैठक में डीएम ने कहा कि युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए। सांसद व विधायक खेल स्पर्धा से न केवल स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरने के साथ अनुशासन व खेल भावना का भी विकास होगा। बताया गया कि इसके लिए जिला और विधानसभा स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा।
विधायक खेल स्पर्धा के विजयी होने वाले खिलाड़ी सांसद स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिंटन की प्रतियोगिता होगी। यह सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में महिला, बालिका व पुरुष, बालक वर्ग में होगी। खिलाड़ियों का पंजीकरण विधानसभावार युवा साथी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।