फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There will be a protest tomorrow regarding 21 point demands including restoration of old pension.

Budaun News: पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर कल होगा धरना

Sun, 08 Oct 2023 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
There will be a protest tomorrow regarding 21 point demands including restoration of old pension.
प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा से वार्ता करते ​शिक्षक।स्रोत-स्वयं
जनपद के समस्त विकास क्षेत्रों से बसों से लखनऊ पहुंचेंगे शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जनपद के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्री मांगों के समर्थन में लखनऊ में नौ अक्तूबर को होने वाले धरने में शामिल होंगे। शनिवार को आयोजित बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।
प्रदेश के शिक्षक एवं कर्मचारी पिछले कई वर्षों से पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं, परंतु सरकार की ओर से उसे पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली एवं 21 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अक्तूबर तक मांगों का निराकरण न होने पर नौ अक्तूबर को शिक्षा निदेशालय लखनऊ पर धरना प्रदर्शन करने के लिए चेताया गया था।
शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश के शिक्षकों में पुरानी पेंशन बहाली न होने के साथ-साथ अन्य मांगों के पूरा न होने से आक्रोश है।

जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेश चिकित्सा, अंतर जनपदीय स्थानांतरण समेत अन्य मांगें पूरी न होने के चलते पहले से ही परेशान है ऐसे में साप्ताहिक अवकाश के दिन भी महानिदेशक द्वारा विद्यालय खुलवाकर स्टाफ को उपस्थिति के लिए बाध्य करना गलत है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता आयुष भारद्वाज समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed