फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   theft in shop of jwellry

सराफा व्यापारी की दुकान में चोरी करते एक गिरफ्तार, तीन फरार

Wed, 25 Nov 2020 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
theft in shop of jwellry
दातागंज (बदायूं)। समरेर के सर्राफा व्यापारी की दुकान में चोरी करते एक चोर रंगे हाथ पकड़ा गया। जबकि तीन लोग भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने उसके पास से गैस कटर और चोरी की पाजेब बरामद की हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोर को जेल भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी छोटे अंसारी की समरेर में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। सोमवार रात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। पुलिस के मुताबिक, चोर लॉकर काटने के लिए गैस कटर साथ लाए थे। वह लॉकर काट ही रहे थे कि उसी समय पुलिस दुकान के सामने से गुजरी। पकड़े जाने के डर से चोर दुकान के अंदर से निकलकर भाग खड़े हुए। ये देखकर पुलिस भी उनके पीछे पड़ गई। पुलिस ने एक चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि तीन चोर मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए चोर ने अपना नाम भगवान सिंह पुत्र सीताराम निवासी ग्राम नमैनी जिला कासगंज बताया है। फरार होने वालों में भगवान सिंह का एक सगा भाई सुरेंद्र था। जबकि नमैनी गांव के महेश पुत्र कुंवरपाल और कमल पुत्र भगवान सिंह भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने भगवान सिंह की निशानदेही पर दुकान से गैस कटर और चोरी की पाजेब बरामद की हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भगवान सिंह को जेल भेज दिया है। फरार चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed