फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   theft

सोलर प्लेट चोर गिरोह के दो सदस्यों के पास से तमंचे बरामद

Sun, 12 Jan 2020 07:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
theft
उझानी (बदायूं)। फसल की रखवाली के नाम पर नलकूपों से सोलर पैनल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्य शनिवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनसेे सोलर प्लेट और दो तमंचे मिले। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने साथियों के नाम भी बताए। इसके बाद दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा निवासी शिशुपाल के नलकूप पर लगे सोलर प्लांट पर चोरी की घटना चार दिन पहले हुई थी। चोर नलकूप से सोलर सिस्टम खोल ले गए थे। शिकायत कछला चौकी पर पहुंची तो पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी। शनिवार देर रात पुलिस ने पड़ोसी गांव ननाखेड़ा के सल्लन , तालिब उर्फ अकरम को दबोच लिया। दोनों के पास तमंचे और कारतूस भी मिले। बाद में उनकी निशानदेही पर तीन सोलर प्लेट भी बरामद कर ली गईं। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वह रात में फसल की रखवाली के नाम पर घरों से निकल कर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। दोनों अपने साथियों की मदद से पहले भी चोरी की घटनाएं कर चुके हैं लेकिन तब पकड़ में नहीं आ पाए। चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने बरामदगी की कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों का रविवार पूर्वाह्न में चालान कर दिया। बताते हैं कि तालिब और सल्लन ने फरार तीन युवकों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed