फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man who died after being hit by a train turned out to be from Nekpur

Budaun News: ट्रेन की चपेट में आकर मरने वाला युवक नेकपुर का निकला

Mon, 08 Sep 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The young man who died after being hit by a train turned out to be from Nekpur
कार्तिक का फाइल फोटो।
बदायूं। ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले युवक की रविवार देर शाम पहचान हो गई। वह शहर के नेकपुर क्षेत्र का रहने वाला कार्तिक गुप्ता (25) पुत्र नीरज गुप्ता निकला। शनिवार रात उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। पहचान न होने की वजह से उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। रविवार को पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक के पिता नीरज गुप्ता ने बताया कि वह अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला के वार्ड छह में रहते हैं। बेटा कार्तिक गुप्ता, परिवार के साथ शहर के नेकपुर में रहता आ रहा है। शनिवार शाम खाना खाने के बाद बेटा टहलने की बात कहकर घर से निकला था। रातभर घर न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

इसी बीच रेलवे ट्रैक पर हादसे की सूचना मिली और परिजन पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे तो कार्तिक के रूप में उसकी पहचान हो हुई। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed