{"_id":"01ab3c8aec2768563916770fe41bf5aa","slug":"the-voters-may-not-get-chance-to-cast-their-votes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी के चुनाव में भी मतदान से वंचित रह सकते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी के चुनाव में भी मतदान से वंचित रह सकते हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Wed, 04 Nov 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूची में नाम नहीं होने से पंचायत चुनाव में नहीं कर सके थे मतदान
एसडीएम से मिले, वोट बनवाने को बताईं कई औपचारिकताएं
यहां बता दें कि हजरतपुर के अलावा क्षेत्र के कई गांवों के लोग पंचायत चुनाव के तहत हुए जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में मतदान से वंचित रह गए थे। उनके नाम मतदाता सूची में नहीं थे। कई परिवार ही सूची में नदारद थे। उन लोगों ने तब भी प्रशासन से शिकायत की थी कि वह वर्षों से हर चुनाव में मतदान करते आ रहे है फिर इस चुनाव में उनका नाम कैसे गायब हो गया है। एसडीएम ओपी तिवारी ने तब भी ग्रामीणों से कहा था कि वह प्रधानी के चुनाव से पहले औपचारिकताएं पूर्ण कर लें तब उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो जाएगा।
प्रशासनिक सूत्र बता रहे हैं कि वर्ष 2011 में हुई जनगणना के आधार पर 90 फीसदी मतदाता हो रहे हैं, लेकिन आयोग की नजर में हर गांव में 70 फीसदी तक मतदाता होने चाहिए। बताते हैं कि उसी आपाधापी में सूचियों से पूरे परिवार के परिवारों के नाम गायब कर दिए हैं और 70 फीसदी तक मतदाता कर दिए हैं। इधर,पंचायत चुनाव में मतदान से वंचित रहे तमाम लोगों ने आज भी एसडीएम से शिकायत की। उन्होंने प्रधानी चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम शामिल करने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें कई औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि जो उन्हें औपचारिकताएं पूरी होने को बताईं गईं हैं वह आसानी से पूरी नहीं हो सकेगीं। बोले-उन्हें तो ऐसा ही लग रहा है कि वह प्रधानी के चुनाव में भी मतदान से वंचित रह सकते हैं।
...राशन कार्ड होंगे निरस्त
दातागंज। एसडीएम ओपी तिवारी ने कहा है कि आधारकार्ड राशनकार्ड से जोड़े जा रहे हैं इसलिए सभी लोग आधार कार्ड की प्रति उपलब्ध करा दें। नहीं तो उनके राशनकार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।