{"_id":"c711fa7a61f8f3bb2456414aabbde479","slug":"the-two-sides-negotiated-five-cases-settled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों पक्षों से वार्ता कर निपटाए पांच मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों पक्षों से वार्ता कर निपटाए पांच मामले
बदायूं
Updated Sun, 21 Feb 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में परिवार परामर्श केंद्र द्वारा घरेलू मामलों की सुनवाई की गई। इसमें 37 मामले रखे गए। पांच मामलों में दोनों पक्षों का समझौता हो गया। दोनों पक्षों के लगातार ना आने के कारण छह मामले बंद कर दिए गए। शेष में अगली तारीख छह मार्च दी गई।
रविवार को आयोजित सुनवाई में दहेज, घरेलू हिंसा और आपसी अनबन के मामलों की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद काउंसलर ने पांच मामलों को यहीं निपटवा दिया। दोनों पक्ष साथ रहने को राजी हो गए। इनमें रसूलपुर निकट मंडी समिति निवासी लक्ष्मी और उसके पति सुनील का मामला था। वहीं शेखुपुर निवासी नीना ससुराल वालों के उत्पीड़न का शिकार थी। उसका भी मामला निस्तारित किया गया।
परामर्श केंद्र में इंचार्ज पूजा शर्मा, आसमां बेगम, लक्ष्मी तिवारी योगदान रहा। इस मौके पर काउंसलर में डॉ. लता मिश्रा, डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र, रामजस अनेजा, अशोक खुराना, प्यारे सिंह यादव, वीरेंद्र कुमार धींगरा, सुरेश चंद्र जौहरी, अबरार अहमद, डॉ. एमएम फरशोरी, डीपी खत्री आदि उपस्थित रहे।