{"_id":"ad97897d1ff052ca33b9a3b1af0f6e5c","slug":"the-truck-hit-the-van-took-the-father-son-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने वैन को चपेट में लिया, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने वैन को चपेट में लिया, पिता-पुत्र घायल
Sahaswan
Updated Thu, 02 Jul 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान-बदायूं मार्ग पर गांव यहियापुर के पास ट्रक और मारुति वैन की टक्कर में चालक सहित पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह छह बजे के करीब एक वैन बदायूं की ओर से दिल्ली जा रही थी। सहसवान की ओर से तेज गति से बदायूं जा रहे ट्रक ने गांव यहियापुर के पास उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने वैन में सवार घायल पिता चेतराम 60, उनके पुत्र रंजीत 32 निवासी कबूलपुरा, बदायूं को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन