{"_id":"70b4bf40d635f89d87b05b02cfd71f82","slug":"the-train-brought-a-message-of-happiness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियों का संदेशा लाई रेलगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियों का संदेशा लाई रेलगाड़ी
बदायूं
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
.क्या जोश और उत्साह था। होता भी क्यूं न, उनकी मुराद जो पूरी हो रही थी। सबके चेहरों पर राहत के भाव थे। बेहद उत्सुकता भी थी। जैसे ही रामनगर-आगरा फोर्ट तेज रफ्तार के साथ स्टेशन और हाल्ट पर पहुंची, तो इंतजार में बैठे लोगों ने हाथ हिलाकर स्वागत किया। उसमें सवार लोग भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। जैसे उन्हीं के घर कोई महोत्सव या कार्यक्रम हो। बड़ी लाइन पर ट्रेन को दौड़ते देखने को लोगों में इतना क्रेज था कि शायद किसी बड़े नेता और अभिनेता के आने पर भी नही रहा होगा। शाम चार बजे से ही सैकड़ों लोग बदायूं जंक्शन पर आकर खड़े हो गए थे। फूल मालाओं से सजी यह एक्सप्रेस कितने समय, किस स्टेशन और हाल्ट पर पहुंची? यह सब अमर उजाला ने अपने कैमरे में कैद किया है।
बरेली जंक्शन से रवाना हुई शाम 5.57 बजे
------------
यहां पर रेलवे अधिकारियों के साथ ही ट्रेन में सफर करने वालों की भारी भीड़ थी। लोग हंसते ट्रेन पर चढ़ रहे थे।
--------------
समय शाम 6.18बजे स्टेशन रामगंगा
धीमी रफ्तार से यह ट्रेन पहुंचती है। हजारों की संख्या में लोग इस ट्रेन का इंतजार करने को खड़े थे। ट्रेन में बैठी सवारियां इनको बॉय-बॉय कर रही थीं।
---------------
समय शाम 6.28 बजे
स्टेशन बमियाना
ट्रेन के इंतजार में खड़े लोगों में महिलाओं की संख्या काफी थी। बच्चे भी खूब आनंद ले रहे थे।
----------------
समय शाम 6.36 बजे
स्टेशन मकरंदपुर
चालक ने ट्रेन को इस स्टेशन पर रोका। नीचे खड़े बहुत से लोग ट्रेन पर चढ़ते हैं और फिर उतर जाते हैं।
---------------
समय-शाम 6.48 बजे
करतोली हाल्ट
के दोनों ओर बेहद उत्साह के साथ लोग खड़े थे। जैसे ही ट्रेन पास होती है वह हाथ हिलाते हुए स्वागत करते हैं।
समय-शाम 6.59 बजे
स्टेशन घटपुरी
यहां भी लोग दोपहर से ही ट्रेन के इंतजार में खड़े थे। लोग कह रहे थे अब उन्हें राहत मिलेगी।
समय-शाम 7.12
मलगांव हाल्ट
तेजी से ट्रेन गुजरती है और हाल्ट पर खड़े लोग हाथ हिलाते हैं। ट्रेन के पायदान पर बैठे लोग भी उन्हें बॉय-बॉय करते हैं।
समय- शाम 7.20
स्टेशन बदायूं
यहां पर लोगों की भारी भीड़ थी। जैसे ही लोगों ने दूर से ट्रेन को पास आते देखा। वह खूशी से नाचने लगे। लोगों में गजब का उत्साह था। यहां ट्रेन करीब 15 मिनट रुकती है और उझानी की ओर रवाना हो जाती है।