{"_id":"e164a49b8f967608bf05805aa88871e3","slug":"the-team-explored-the-basic-school-record-simet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेट की टीम ने बेसिक स्कूलों के रिकार्ड खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेट की टीम ने बेसिक स्कूलों के रिकार्ड खंगाले
बदायूं।
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिले में आई राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान(सीमेट) की टीम ने
विज्ञापन
बुधवार को नगर शिक्षा संसाधन केंद्र पर आकर स्कूलों का रिकार्ड देखा।
इसमें नगर क्षेत्र के प्राइमरी, जूनियर, सहायता प्राप्त स्कूल, मदरसों का
निरीक्षण भी किया। शोध टीम ने हाउस होल्ड सर्वे में ड्र्रॉप आउट बच्चों की
वास्तविकता, नामांकन की गहनता से जांच की। सन् 2009 से 31 मार्च 2015 तक का
रिकार्ड खंगाला। हाउस होल्ड सर्वे के अलावा ड्रॉप आउट बच्चों को लेकर
चिंता जताई। कहा, आखिर यह बच्चे आउट होकर कहां जा रहे हैं। सीमेट की टीम
में प्रोफेसर प्रभात कुमार ने यूईआरसी पर प्रधानाध्यापकों की मीटिंग ली।
साथ ही बच्चों के ठहराव, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए टिप्स तथा विद्यालय
को सुव्यवस्थित रूप से संचालन करने के लिए गहनता से प्रशिक्षण दिया। इस
मौके पर टीम में सीपी सिंह, बीआर आबदी, शंकर लाल रहे। यूईआरसी पर सरवर अली,
गौरव सक्सेना, पीसी श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, राजेश मौर्य, वसीम आदि
रहे। इससे पूर्व वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश सिंह ने टीम मेंबर्स का स्वागत
किया।