{"_id":"6246116944d7056da707a0cf","slug":"the-tantrik-called-the-girl-home-by-saying-that-she-was-a-ghost-got-married-badaun-news-bly479958548","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेतात्मा बताकर तांत्रिक ने घर बुलाई युवती, कर ली शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेतात्मा बताकर तांत्रिक ने घर बुलाई युवती, कर ली शादी
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक तांत्रिक ने प्रेतात्मा उतारने के बहाने युवती को अपने घर बुलाकर शादी कर ली। उसकी मां ने तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है लेकिन युवती अपने घर लौटने को तैयार नहीं है। वह तांत्रिक के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र निवासी एक महिला बृहस्पतिवार को दबतोरी पुलिस चौकी पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले उसकी बेटी पर प्रेतात्मा का साया बताया गया था। बिसौली क्षेत्र के एक तांत्रिक ने उसका इलाज करने का दावा किया था। वह उनके घर गया। उसने युवती से प्रेतात्मा उतारने के बहाने पूजा पाठ की। कुछ दिन ये नाटक चलता रहा। फिर महाशिवरात्रि पर अपने घर पूजा करने के बहाने उसने युवती को बुला लिया।
बृहस्पतिवार को युवती की मां तांत्रिक के घर पहुंची तो वह अपनी बेटी को देखकर चौक गई। उनकी बेटी मांग में सिंदूर और पैरों में बिछिया पहने हुई थी। पूछने पर उसने बताया कि उसने तांत्रिक से शादी कर ली है। वह उसके साथ ही रहना चाहती है। इस पर युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दे दी है। बताया जा रहा है कि तांत्रिक की दो शादी पहले हो चुकी हैं। उसने युवती से तीसरी शादी की है। एसपी देहात डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत आई है, जांच कराई जा रही है।