फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The state government coffers open mouth: Singh

यूपी सरकार खोले खजाने का मुंह : सिंह

Fri, 17 Apr 2015 12:35 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 17 Apr 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
The state government coffers open mouth: Singh
बेमौसम बरसात से तबाह किसानों को मरहम लगाने आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर डेढ़ गुना कर दिया है। अब राज्य सरकार को चाहिए कि वह हताश-निराश किसानों के लिए खजाने का मुंह खोले। उन्होंने यूपी के किसानों के दर्द को शिद्दत से महसूस करते हुए उनकी पीड़ा को साझा करने पर जोर दिया। बोले, किसानों की हालत देख वह दिल्ली छोड़कर अन्नदाताओं के बीच खुद जा रहे हैं। पार्टी-पॉलिटिक्स की बातें करने वह नहीं आए, बल्कि हताशा में डूबे किसानों से यह कहने आए हैं कि संकट की इस घड़ी में हम-सब उनके साथ हैं।
विज्ञापन

श्री सिंह गुरुवार को बदायूं में किसान महापंचायत को संबोधित करने आए थे। सतेती गांव के चौराहे पर पंचायत करने के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। बोले, केंद्र सरकार किसानों के साथ है। प्रधानमंत्री खुद किसानों से जुड़ी समस्याओं को हल करने में लगे हैं। केंद्र सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर डेढ़ गुना कर दिया है। किसानों के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। 508 करोड़ का पैकेज पहले दिया जा चुका है। राज्य सरकारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए अब करों से प्राप्त धनराशि में से 42 फीसदी सीधे राज्यों को दी जाएगी। पहले ये 32 फीसदी थी। इससे यूपी सरकार को ही सीधे 27500 करोड़ रुपया मिल जाएगा। अब राज्य सरकार को चाहिए वह हताश-निराश किसान के लिए खजाने का मुंह खोले।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि केंद्र सरकार फसल बीमा योजना की जगह कृषि आमदनी बीमा योजना लागू करने का मसौदा तैयार कर रही है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने ये भी कहा कि किसानों का लाल-पीला कैसा भी गेहूं हो, खरीदा जाएगा। इसके लिए वह खाद्य मंत्री रामविलास पासवान से वार्ता करेंगे। उन्होंने अकेले बरेली मंडल में 103 किसानों की मौत पर चिंता जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह मौके पर जाकर किसानों को दिलासा दें कि संकट की इस घड़ी में वे धैर्य से काम लें। गांव के लोग भी अपनों को समझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में मसर्रत आलम की अगुवाई में भारत विरोधी नारे लगाने के सवाल पर बोले, मामला गंभीर है। केंद्र सरकार इसे देख रही है। दिल्ली जाकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर बात भी करेंगे।

 महापंचायत में भाजपा के प्रदेेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, विधायक राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed