{"_id":"906b9d9e940c759f0bd78562492f566d","slug":"the-road-ways-bus-to-delhi-will-not-be-avilable-for-next-to-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाने वाली ट्रेन दो माह के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जाने वाली ट्रेन दो माह के लिए बंद
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Thu, 24 Dec 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्री हुए मायूस
दबतोरी रेलवे स्टेशन होते हुए दिल्ली को जाने आने वाली ट्रेन संख्या 54078 दिल्ली से बरेली और ट्रेन संख्या 54077 बरेली से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन 24 दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए बंद कर दी गई। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर रामेश्वर सिंह यादव ने सूचना बोर्ड पर करीब 12 बजे चस्पा कर दी। इससे दिल्ली जाने के लिए इंतजार कर रहे यात्री मायूस हो गए। तमाम यात्रियों शाम पौने चार बजे दिल्ली की ओर जाने वाली ऊना हिमांचल एक्सप्रेस से जाने के लिए टिकट खिड़की के सामने लाइन में लग गए। इससे बुकिंग काउंटर पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा रही। दिल्ली जाने के लिए कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं रही। इससे सर्दियों में क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली दूर हो गई है।