फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the result of 6126 condidate will be annouced today

6126 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Sat, 31 Oct 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 31 Oct 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
the result of 6126 condidate will be annouced today
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना आज
विज्ञापन


क्षेपं के 17 प्रत्याशी हो चुके हैं निर्विरोध
 क्षेत्र  पंचायतों में 17 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिसमें  क्षेत्र पंचायत सहसवान में छह प्रत्याशी, दहगवां में तीन, जगत तथा कादरचौक  में दो-दो तथा उझानी ब्लाक में चार प्रत्याशी निर्विरोध हैं। तृतीय तथा  चतुर्थ चरण में कोई भी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ है।

ऐसे होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
एक नवंबर को क्षेत्र पंचायत दहगवां के 360, इस्लामनगर के 292, सहसवान के 353,  सालारपुर के 344, जगत के 388, उझानी 432, कादरचौक 360, दातागंज 325,  म्याऊं 427, समरेर 304, उसावां 381, अम्बियापुर 386, बिसौली 348, आसफपुर  364 तथा ब्लाक वजीरगंज के 322 प्रत्याशियों की मतगणना की जाएगी। जिला पंचायत के प्रथम चरण में 12 वार्डों के 195, द्वितीय चरण में 19 वार्डों के  लिए 239, तृतीय चरण में नौ वार्डों के लिए 131 तथा चतुर्थ चरण में 11 वार्डों के लिए 175 प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन


चौथे चरण के लिए मतगणना का प्रशिक्षण एक दिन पूर्व हुआ

चौथे चरण के मतदान के बाद इन चार ब्लाक क्षेत्रों में मतगणना का प्रशिक्षण  दिया गया। इसमें अंबियापुर, बिसौली, आसफपुर और वजीरगंज ब्लाक क्षेत्रों  में मतगणना को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली। मतगणना कर्मचारियों को  प्रशिक्षण देने के साथ ही मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।  डीएम व एसपी ने मतगणना स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
 एक  नवंबर से हाने वाली मतगणना के लिए गिनती मदन लाल इंटर कालेज में की जाएगी।  सुबह मतगणना कर्मियों को मतगणना में बरतने वाली सावधानियों की जानकारी के  साथ प्रशिक्षण दिया गया। कुल 18 टेबल लगाई गई हैं। इनके साथ ही एक आरओ  टेबिल लगाई गई है। गणना कर्मियों को मतगणना अभिकर्ताओं से दूर रखने के लिए जाली का सहारा लिया गया है। किसी भी प्रकार से गणना अभिकर्ता गणना अभिकर्ता  को छू नहीं सकता है। दिन में लगभग दो बजे डीएम शंभूनाथ व एसपी सौमित्र यादव ने मतगणना स्थल का दौरा किया। एसपी यादव ने पुलिस कर्मियों को स्पष्ट  निर्देश दिए कि किसी भी अभिकर्ता को बिना पहचान पत्र के नहीं घुसने दिया  जाए। इसके बाद दोनों अधिकारी आसफपुर मतगणना स्थल पर भी गए।

जीत के बाद जुलूस नहीं निकाल सकेंगे प्रत्याशी

बदायूं। मतगणना के बाद कोई भी प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। मतगणना परिसर की दो सौ मीटर दूरी पर बनाए गए बैरियर तथा मुख्य प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग के बाद मतगणना अभिकर्ता तथा ड्यूटी स्टाफ को पास के आधार पर ही प्रवेश करने दिया जाएगा। मतगणना परिसर में बीडी, सिगरेट, गुटखा, पान मसाला, माचिस आदि नहीं ले जाने दिया जाएगा। मतगणना वार्डवार होगी। जिस वार्ड की मतगणना होगी उसी से संबंधित मतगणना एजेंट अन्दर जा सकेंगे।

जिलाधिकारी शंभू नाथ, एसएसपी सौमित्र यादव तथा सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों से आदेशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed