{"_id":"59905ef14f1c1ba4488b45bc","slug":"the-restoration-of-old-pension-will-be-done-by-teachers-across-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन की बहाली को प्रदेश भर में शिक्षक करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन की बहाली को प्रदेश भर में शिक्षक करेंगे आंदोलन
बदायूं।
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
teacher demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तविहीन शिक्षकों को दिलाया जाएगा मानदेय
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में हुई बैठक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में हुई बैठक में पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सितंबर में प्रदेश भर में शिक्षक धरना-प्रदर्शन करेंगे। साथ ही बायोमैट्रिक सिस्टम का भी विरोध किया जाएगा।
पूर्व विधायक ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा को संगठन हमेशा ही संघर्षरत रहा है। संगठन की वजह से ही शिक्षकों की तमाम ऐसी समस्याएं दूर हुई हैं जिनके लिए शिक्षक संघर्ष कर रहे थे। सुभाष शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर के कर्मचारी मांग संघर्ष कर रहे हैं। पुरानी पेंशन को बहाल किया जाना चाहिए क्योंकि किसी भी कर्मचारी की यह बुढ़ापे की लाठी होती है। पुरानी पेंशन और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने की मांग को लेकर सितंबर माह में पूरे प्रदेश में शिक्षक आंदोलन करेंगे। यदि इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। कर्मचारियों को उनका हक दिलाया जाएगा।
पूर्व विधायक ने कहा कि माध्यमिक स्कूलों में जो बायोमैट्रिक लागू किया जा रहा है, संगठन उसका भी विरोध करेगा। सुभाष शर्मा ने सभी शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने शिक्षकों के अवशेष एरियर, नई पेंशन स्कीम ( एनपीएस) आदि के बारे में बताया। इस बीच आम सहमित से प्रकाशवीर शर्मा को जिला उपमंत्री चुना गया।
विज्ञापन
बैठक में जिलामंत्री राजीव राज, आलोक पाठक, सुभाष पांडेय, असलम यार खां, सत्येंद्र पाल सिंह, सुरेश यादव, मुकेश बाबू, रमेश चंद्र पांडेय, श्यामलाल शाक्य, जितेंद्र यादव, अतर सिंहयादव, सुधाकर शर्मा, हुकुम सिंह वर्मा, फूलचंद्र रजक, ईशदत्त, विनय शर्मा, सुरेश चौधरी, नारायण उपाध्याय, आर्येंद्र सिंह, हरीबाबू, ह्देश चंद्र आदि थे।