फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The rape accused reached DM office after drinking pesticide, his condition is critical

Budaun News: कीटनाशक पीकर डीएम कार्यालय पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी, हालत गंभीर

Wed, 17 Sep 2025 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The rape accused reached DM office after drinking pesticide, his condition is critical
जिला अस्पताल में डॉक्टर के हाथ जोड़ता जितेश। संवाद
बदायूं। न्याय न मिलने से तंग आकर दुष्कर्म का आरोपी युवक विषाक्त खाकर डीएम कार्यालय पहुंचा और आत्महत्या का प्रयास किया। उसने भाजपा नेता दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। वह डीएम कार्यालय में ही बेहोश हो गया तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजिस्ट्रेट ने उसके बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक व्यवस्था से तंग आकर सोमवार को बिसौली का पूर्व सभासद टावर पर चढ़ गया था। ऐसे ही पुलिस से परेशान होकर मंगलवार को उघैती थाना क्षेत्र के गांव छिबऊकला का जितेश गुप्ता विषाक्त खाकर डीएम कार्यालय पहुंच गया। उसने बताया कि भाजपा नेता के रिश्तेदार ने उसके खिलाफ एक मुकदमा पूर्व में दर्ज कराया था, वह कोर्ट में चल रहा है। 10 सितंबर को उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उसके बाद से पुलिस उसके घर पर दबिश दे रही है। बताया कि उसके परिवार के लोग लगातार पुलिस को निर्दोष होने के साक्ष्य दे रहे हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। जितेश के भाई अंकित ने बताया कि जिस किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराया है, उसने पुलिस को दिए गए बयान इसका नाम ही नहीं है। फिर भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से ही खाकर आया था विषाक्त
डीएम कार्यालय में डयूटी कर रहे कर्मियों ने बताया कि वह प्रार्थना पत्र लेकर अकेला ही आया था। उसके पास न तो पानी था और ही कोई अन्य वस्तु। वह बाहर से ही विषाक्त खाकर आया था। जितेश ने बताया कि भाजपा नेता के कहने पर पुलिस ने उसे झूठे मुकदमें में फंसाया है। पुलिस अब सुनवाई नहीं कर रही है। इसलिए विषाक्त खाकर डीएम से मिलने पहुंचा। वह डीएम कार्यालय में बैठे एसडीएम न्यायिक बिसौली कुमार चंद्र के सामने पहुंचा तो अपनी बात बताते-बताते बेहोश हो गया। इसके बाद कलक्ट्रेट के कर्मचारियों ने पुलिस के साथ उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

-------------------------------
बोला, आज खत्म करूंगा केस
जितेश के भाई अंकित ने बताया कि घर से वह चला तो कहा था कि डीएम को शिकायती पत्र देकर आज ही केस खत्म करूंगा। उसको यह नहीं पता था कि भाई ऐसा कदम उठा सकता है।
-------------------------
जांच के बाद दर्ज हुआ केस
उघैती पुलिस ने तहरीर के बाद जांच कर मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी ने कोर्ट में बयान दिया है और तो दुष्कर्म की बात कही है। पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजना पुलिस की प्राथमिकता है। 10 दिन में चार्जशीट भी लगानी होती है। अगर आरोपी युवक खुद को निर्दोष बता रहा है तो कोर्ट में अपना पक्ष रखे। इस मामले में पुलिस की कोई लापरवाही नहीं है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed