{"_id":"1690d0975e477d79f52236466b3e1074","slug":"the-railway-station-budaun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मार्च को आएंगे जीएम स्पेशल, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मार्च को आएंगे जीएम स्पेशल, तैयारियां तेज
बदायूं
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे बजट में तमाम उम्मीदें लगाए बैठे जिले के लोगों की उम्मीदों को भले ही झटका लगा हो, लेकिन तीन मार्च को उत्तर रेलवे के जीएम गोरखपुर से जीएम स्पेशल से तीन मार्च को पहुंचेंगे। इस दौरान नई ट्रेनों के संचालन को भेजे गए प्रस्तावों के बारे में घोषणा होने की उम्मीद जिले के लोगों को हैं। जीएम रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण, फुटओवरब्रिज सहित तमाम निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इसकी तैयारियों के लिए स्टेशन के साथ ही आसपास की कालोनियों की सड़कें भी बनवा दी गई हैं। साथ ही ओवरहेड टैंक, फुटओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण का काम युद्ध स्तर पर पूरा कराया जा रहा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए इज्जतनगर मंडल डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र ने बताया कि जीएम स्पेशल तीन मार्च की शाम को दोपहर के बाद जिले के रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसकी सूचना मंडल के विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक ओपी मीणा के मुताबिक रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त हैं। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को जीएम के आने से पहले ही पूरा करा लिया जाएगा।