फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The principal cause of obscenity suspension

अश्लीलता करने वाले प्रधानाचार्य का हो निलंबन

Wed, 23 Sep 2015 11:42 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 23 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The principal cause of obscenity suspension
जगत स्थित राजकीय हाईस्कूल की छात्राओं के अभिभावकों ने बुधवार को डीएम शंभूनाथ से मुलाकात कर स्कूल में छात्राओं से अश्लीलता करने वाले प्रधानाचार्य के निलंबन की मांग की। आरोप लगाया कि हटाए जाने के बाद भी आरोपी प्रधानाचार्य स्कूल आ रहा है। डीएम से विद्यालय में महिला शिक्षिका की तैनाती की मांग की। डीएम ने उचित कार्रवाई और महिला शिक्षिका की तैनाती कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जगत स्थित राजकीय हाईस्कूल की छात्राओं ने सोमवार को प्रधानाचार्य सुधीर यादव पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए बगावत कर दी थी। प्रधानाचार्य के खिलाफ स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद डीआईओएस वीना यादव ने प्रधानाचार्य को हटा दिया था। मंगलवार को स्कूल में ताले लटकते रहे। बुधवार को स्कूल में नए प्रधानाचार्य की तैनाती के बाद विद्यालय खुला। अभिभावकों का आरोप है कि आरोपी प्रधानाचार्य भी बुधवार को विद्यालय पहुंचा। इससे अभिभावकों ने छात्राओं को स्कूल नहीं भेजा।
विज्ञापन

तमाम छात्राओं के अभिभावकों ने मुख्यालय का रुख किया। उन्होंने डीएम से मुलाकात कर आरोपी की शिकायत कर उसके निलंबन के साथ स्कूल में महिला शिक्षिका की तैनाती की मांग की। डीएम ने उनको भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभाविप भी हुई मुखर, डीएम को ज्ञापन सौंपा
जगत पहुंचा प्रतिनिधि मंडल, छात्राओं से मिला
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जगत राजकीय हाईस्कूल में छात्राओं से अश्लीलता को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी मुखर हो गया है। बुधवार को अभाविप के एक प्रतिनिधि मंडल ने जगत पहुंच कर छात्राओं और उनके परिवार वालों से बात की। बाद में छात्र नेताओं ने डीएम से मुलाकात कर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इससे पहले विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों ने मालवीय आवास पर प्रदर्शन भी किया।

अभाविप प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन दिया। इसमें छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाले प्रधानाचार्य के निलंबन की मांग की गई है। कहा गया कि कई विद्यालयों में मनमानी फीस वसूल की जा रही है। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों का आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है। प्रतिनिधि मंडल में प्रांत प्रमुख पारस गुप्ता, जिला संयोजक सहदेव सागर, कुलदीप शाक्य, प्रदीप गुर्जर, आकाश, यशपाल, रोहित सक्सेना, मोनू गुप्ता, विक्रांत राठौर, उमश, मोहित श्रीवास्तव, अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed